{"_id":"6918d3ea509dba55dc0dbd8a","slug":"the-flood-is-over-but-cattle-havent-returned-to-the-shahpur-gangpur-cowshed-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-132738-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बाढ़ खत्म, शाहपुर गंगपुर गोशाला में नहीं लौटे गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बाढ़ खत्म, शाहपुर गंगपुर गोशाला में नहीं लौटे गोवंश
Sun, 16 Nov 2025 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
फोटो-6 कंपिल में कूड़े के ढेर पर बैठे गोवंश। संवाद
कंपिल। बाढ़ समाप्त हो जाने के बाद भी शाहपुर गंगपुर गोशाला में अब तक गोवंश नहीं रखे गए हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से गोशाला खाली पड़ी है, जबकि अन्ना गोवंश आसपास के खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विकासखंड कायमगंज की ग्राम पंचायत शाहपुर गंगपुर स्थित गोशाला से बाढ़ की आशंका के दौरान गोवंशों को रात के अंधेरे में पड़ोसी गांव पहाड़पुर की गोशाला में शिफ्ट किया गया था। पैदल ले जाते समय रास्ते में कई बीमार और कमजोर पशु पीछे छूट गए, जबकि कुछ गोवंश रास्ते से भाग गए।
प्रशासन ने बीमार और कमजोर पशुओं को वाहन से पहुंचाया, लेकिन भागे हुए गोवंशों को पकड़ने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाढ़ समाप्त होने के बाद भी अभी तक प्रशासन ने शाहपुर गंगपुर गोशाला में गोवंशों को नहीं रखा है। ये पशु खेतों में घूमकर किसानों की फसलें चौपट कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर आवारा गोवंशों को पकड़कर गोशाला में बंद करवाने की मांग की। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर आवारा गोवंशों को पकड़वाया जाएगा।