फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The first feeder cable of the third day changed

तीसरे दिन भी नहीं बदली प्रथम फीडर की केबिल

Mon, 25 May 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 25 May 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
कायमगंज नगर के प्रथम फीडर की फुंकी केबिल को बदलवाकर 24 घंटे में सप्लाई
विज्ञापन
देने का एसडीओ का आश्वासन हवाई साबित हुआ। रेलवे लाइन के दोनों ओर सात फीट गहरा गड्ढा खोदने के लिए एक मजदूर लगाया गया है। इससे तीन दिन तक बिजली न मिलने के आसार हैं। विभागीय ठेकेदार और अधिकारी की लापरवाही से काम की गति धीमी है। शनिवार रात से बिजली गुल होने के कारण लोग गर्मी के साथ वह बूंद बूंद पानी को भी परेशान हैं।

शनिवार रात 12 बजे से रेलवे लाइन के पास नगर के प्रथम फीडर की केबिल जल गई थी। इस कारण एक हजार से अधिक घरों की बत्ती गुल है। आपूर्ति ठप होने के कारण गुस्साए लोगों को एसडीओ ने 24 घंटे में केबिल डलवाने का रविवार को आश्वासन दिया था। बावजूद इसके सोमवार शाम तक केबिल डालने के लिए गड्ढे की खुदाई का काम तक पूरा नहीं हो सका। खास बात यह है कि सात फीट गड्ढा खुदाई के लिए विभागीय ठेकेदार ने एक मजदूर लगाया है।

ऐसे में गड्ढा खोदने में ही तीन दिन लग जाएंगे। इस कारण लोगों को तीन दिन तक बिजली मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। मौके पर पहुंचे एसडीओ जेराम ने बताया कि मंगलवार की सुबह तक केबिल डालकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इस खुदाई के लिए कितने रुपये का ठेका हुआ है। इस पर एसडीओ ने कहा कि ठेके के संबंध में कोई

जानकारी नहीं है। वह सिर्फ काम देखने आए थे। गड्ढा खुदवाने का कार्य ठेकेदार का है। वह जितने चाहे मजदूर लगाकर गड्ढे को खुदवाएं। उधर, दो दिन से बिजली न होने के कारण पानी का भी संकट गहरा गया है। शहरी क्षेत्र के लोगों के लिए हैंडपंप पानी के लिए एक मात्र सहारा बने हुए है।

कैसे भी दिलाएंगे बिजली-एक्सईएन
एक्सईएन अमर सिंह ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। इस मामले को दिखवा कर शीघ्र गड्ढे की खुदाई कराएंगे और केबिल को डलवाकर बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed