{"_id":"608d7ec98ebc3ebd065ac355","slug":"the-fate-of-18000-candidates-decided-today-farrukhabad-news-knp6262683190","type":"story","status":"publish","title_hn":"करीब 18000 प्रत्याशियों की किस्मत का आज खुलेगा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करीब 18000 प्रत्याशियों की किस्मत का आज खुलेगा ताला
विज्ञापन
18000 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज
फर्रुखाबाद। मतगणना के बाद करीब 18 हजार प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला रविवार को होगा।
जनपद के सात ब्लॉकों की कुल 87 न्याय पंचायतों में 594 ग्राम पंचायतें हैं। जनपद में 29 अप्रैल को 908 मतदान केंद्रों के 1964 बूथों पर वोटिंग हुई थी। इसमें जिला पंचायत सदस्य के 30, बीडीसी के 722, प्रधान के 594 व ग्राम पंचायत सदस्य के 7316 पदों पर चुनाव होना था। इसमें 20 बीडीसी व एक प्रधान का निर्विरोध निर्वाचन तय है।
प्रधान पद के पांच प्रत्याशियों की मतदान से पूर्व मौत होने से उन ग्राम पंचायतों में 9 मई को मतदान प्रस्तावित है। जबकि 50 फीसद ग्राम पंचायत सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित होंगे। इससे जिला पंचायत सदस्य पद पर 510, ग्राम प्रधान के करीब 5900, बीडीसी के करीब 4200 और ग्राम पंचायत सदस्य पद पर करीब 7800 प्रत्याशियों ने मतदान में भाग्य आजमाया था। इसमें 70.63 फीसदी वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया था।
सभी सात ब्लाकों में मतगणना स्थल बनाए गए हैं। एक न्याय पंचायत पर दो टेबल लगाने के साथ 16 मतगणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होकर अंतिम फैसले तक जारी रहेगी। इसके लिए कुल 12 घंटे की शिफ्ट के हिसाब से 3336 कर्मी मतगणना करेंगे।
विज्ञापन
एक टेबल पर सभी पदों के प्रत्याशी का एक-एक एजेंट मौजूद रहेगा। सर्वाधिक मत पाने वाला प्रत्याशी जीत का सेहरा पहनेगा। एडीएम विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पदों के करीब 18 हजार से अधिक प्रत्याशियों को मिले मतों की गणना सुबह 8 बजे शुरू की जाएगी। मतगणना समाप्ति तक काम जारी रहेगा। इसी के साथ परिणाम घोषित होते रहेंगे।