{"_id":"696e8bf4da92247a890d110d","slug":"the-farmers-rounded-up-the-cattle-and-gathered-them-in-the-sports-field-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-136088-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: किसानों ने मवेशियों को खदेड़कर खेल मैदान में किया एकत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: किसानों ने मवेशियों को खदेड़कर खेल मैदान में किया एकत्र
Tue, 20 Jan 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। कड़ाके की ठंड में आवारा मवेशी से फसल को बचाने के लिए किसानों को रात में जागना पड़ रहा है। इसके बाद भी मौका लगते ही आवारा मवेशी फसलों को चट कर जाते हैं। इससे परेशान होकर सोमवार को किसानों को गांव भकुसा के खेल मैदान में किसानों ने घेरकर 20 आवारा पशुओं को एकत्र किया। इसके बाद उन्हें गोशाला भेजा गया।
किसानों ने कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआं खेड़ा बजीर आलम के गांव भकुसा के खेल मैदान में लगभग 20 आवारा पशुओं को घेरकर एकत्र किया। किसान आलोक राजपूत, रवि कुमार, रामदेव, राजपाल, पिंटू, गौरव व मुकेश आदि ने बताया कि आवारा पशु लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी राधेश्याम को दी गई। उन्होनें तत्काल वाहन भेजकर आवारा मवेशियों को खुगऊ स्थित गोशाला में भिजवाया।