फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The fall in potato prices fell on PDO and Mandi Secretary

Farrukhabad News: आलू के दामों में मंदी की गाज पीडीओ व मंडी सचिव पर गिरी

Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 08:02 AM IST
विज्ञापन
The fall in potato prices fell on PDO and Mandi Secretary
फर्रुखाबाद। आलू के दामों में आई गिरावट की कृषि उत्पादन आयुक्त ने सोमवार को सातनपुर मंडी पहुंचकर हकीकत देखी। समीक्षा के दौरान उन्होंने जिला आलू विकास अधिकारी व सातनपुर मंडी सचिव को निलंबित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनपद में किसान प्रमुख रूप से आलू की खेती करते हैं। आलू के दामों में आई गिरावट से किसान बेहाल हैं। उपज की लागत नहीं निकल रही है। मंदी की मार झेल रहे किसानों की आवाज शासन तक पहुंची।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन आयुक्त(एपीसी) मनोज कुमार सिंह लखनऊ से सातनपुर मंडी पहुंचे। सबसे पहले आढ़तों पर आलू के भाव की जानकारी ली। ट्रक चालकों से बात की। चालकों ने बताया कि वह आंध्र प्रदेश के लिए आलू की लोडिंग कर रहे हैं। किसानों ने बताया कि भाव कम मिलने से उनकी लागत नहीं निकल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलू बेचना भी उनकी मजबूरी है। निरीक्षण के बाद एपीसी ने मंडी सचिव कार्यालय में आलू निर्यातक सुधीर कुमार शुक्ल, शीतगृह संचालक व आढ़ती अजय गंगवार सन्नू से बात की। कहा कि मंडी में 300 रुपये प्रति क्विंटल आलू बिक रहा है, जबकि आंध्र प्रदेश में 1100 रुपये प्रति क्विंटल है। इतना बड़ा अंतर कैसे है। इस पर उन्होंने पैदावार अधिक होना प्रमुख कारण बताया। एपीसी ने जिला आलू विकास अधिकारी(पीडीओ) आरएन वर्मा से एक हेक्टेयर में आलू उत्पादन की जानकारी ली। वह सही जवाब नहीं दे सके। पूछा कि दो दिन में किसी खेत का निरीक्षण किया, जवाब मिला नहीं। शीतगृहों में किसान के आलू के भंडारण में क्यों समस्या आ रही है, इसका भी वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके।

उन्होंने आलू विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए। एपीसी ने मंडी में प्रवेश पर्ची के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि प्रवेश पर्ची 26 लोगों को दी गई। आलू खरीद 1700 क्विंटल की गई। प्रवेश पर्ची कम काटे जाने को लेकर उन्होंने मंडी सचिव डॉ.दिलीप कुमार वर्मा को भी निलंबित करने के निर्देश दिए। वापस जाने के दौरान उन्होंने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह को शीतगृहों में आलू भंडारण व्यवस्था में सुधार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed