फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The division of the six feeders will provide relief to consumers.

Farrukhabad News: छह फीडरों का विभाजन होने से उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत

Wed, 14 Jan 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 14 Jan 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The division of the six feeders will provide relief to consumers.
फर्रुखाबाद। शहर के लोगों को गर्मियों में बेहतर बिजली देने के लिए बिजनेस प्लान के तहत फीडर विभाजित किए जा रहे हैं। छोटे फीडर होने से फाल्ट जल्दी मिलने से उन्हें ठीक करने में भी समय कम लगेगा। ओवरलोडिंग से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।
विज्ञापन


शहर से लेकर फतेहगढ़ के बिजली उपकेंद्राें के लंबे फीडर होने से फाल्ट होने पर एक साथ हजारों उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो जाती है। अब लंबे फीडरों को विभाजित कर छोटे-छोटे फीडर बनाए जा रहे हैं। फीडर विभाजन में प्रमुख छह फीडरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शहर के ठंडी सड़क उपकेंद्र से जुड़े चौक फीडर को दो भागों में बांटा गया है। इस पर एक करोड़ 24 लाख 70 हजार 724 रुपये खर्च किए गए। इसी उपकेंद्र के कोल्ड फीडर को भी दो भागों में बांटकर लोड कम किया गया। वहीं जसमई उपकेंद्र के सिटी फीडर को 24 लाख 97 हजार 989 रुपये खर्च कर विभाजित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ के न्यू भोलेपुर बिजली उपकेंद्र का मिल्क डेयरी फीडर करीब पांच किमी लंबा था। इस फीडर पर 5200 से अधिक उपभोक्ता जुड़े हैं। फाल्ट होने पर एक साथ पूरा फीडर बंद हो जाता है। अब इस फीडर को एक करोड़ नौ लाख 11 हजार 436 रुपये खर्च कर विभाजित किया जा रहा है।
फतेहगढ़ से आवास विकास तक पहला भाग व आवास विकास तिराहे से शहर तक फीडर का दूसरा भाग रहेगा। इसी उपकेंद्र के कोल्ड फीडर को सात लाख 73 हजार रुपये खर्च कर दो भागों में बांटा जाएगा। फतेहगढ़ उपकेंद्र के कोल्ड फीडर के विभाजन में करीब 37 लाख रुपये खर्च पर विभाजित किया जाएगा। गर्मी आने से पहले शहर के छह फीडरों का विभाजन हो जाए, इसके लिए सर्दियों में ही तेजी से काम कराया जा रहा है। शहर के बड़े फीडरों का विभाजन होने से इस बार गर्मी में ओवरलोडिंग कम होने से ट्रिपिंग और फाल्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। सभी फीडरों के विभाग में करीब सवा तीन करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है।
कायमगंज में 20 लाख से बदले जाएंगे तार
कायमगंज नगर में भले ही फीडर लंबे नहीं हैं लेकिन लाइनें झूल रही हैं। इससे निजात के लिए 20 लाख रुपये की लागत से जर्जर तार बदलवाने का काम कराया जा रहा है। इसके साथ ही जिन स्थानों में खंभों के बीच की दूरी अधिक है, वहां खंभे भी लगाए जा रहे हैं। इससे गर्मी में होने वाले फाल्ट से राहत मिलने की उम्मीद है।


वर्जन
शहर के तीन फीडरों के विभाजन का काम पूरा कर लिया गया है। फतेहगढ़ में मिल्क डेयरी फीडर पर भी काफी काम हो गया है। इसके बाद कोल्ड फीडरों के विभाजन का कार्य कराया जाएगा। गर्मी आने से पहले ही फीडर विभाजन का काम पूरा कर लिया जाएगा। इससे फाल्ट कम होने के साथ अटेंड करने में भी समय कम लगेगा। इससे थोड़ी देर में ही फाल्ट ठीक कर फीडर चालू हो सकेगा। -बृजभान सिंह, अधिशासी अभियंता नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed