फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The district will receive 38 thousand bags of urea, potash and super this week

Farrukhabad News: जिले को इसी सप्ताह मिलेगी 38 हजार बोरी यूरिया, पोटास और सुपर

Sat, 09 Aug 2025 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The district will receive 38 thousand bags of urea, potash and super this week
फर्रुखाबाद। जिले को इसी सप्ताह 38 हजार बोरी यूरिया, पोटास और सुपर फास्फेट खाद और मिलेगी। खाद बिक्री पर इस बार प्रशासन की कड़ी नजर है। क्षमता से अधिक खाद बेचने में सात विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त हो चुके हैं, जबकि कई निशाने पर हैं। जिला कृषि अधिकारी ने निरीक्षण कर दुकान पर खाद का स्टॉक चेक किया।
विज्ञापन


जिले के किसानों को फसलों के लिए डीएपी, यूरिया, पोटास व सुपर फास्फेट समय से मिल सके, इसके लिए जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी प्रतिदिन खाद बिक्री की समीक्षा कर रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि गत वर्ष के सापेक्ष जिले में पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध है। लगातार आपूर्ति भी हो रही है।
विज्ञापन

इसमें 50 प्रतिशत खाद सहकारी समितियों को दी जा रही है। आलू की बोवाई के लिए कृषि निदेशालय से डीएपी व एनपीके की भरपूर आपूर्ति मिलने की जानकारी मिली है। किसान खाद लेने के लिए खतौनी व आधार कार्ड अवश्य लेकर जाएं। भूमि के अनुपात में उर्वरक मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्षमता से अधिक यूरिया देने में सात विक्रेताओं के लाइसेंस निरस्त किए जा चुके हैं। उन्होंंने खाद के थोक विक्रेताओं को दुकान पर रेटबोर्ड, स्टाकबोर्ड, लगाना स्टाक और प्रमाणित बिक्री रजिस्टर रखने के निर्देश दिए हैं। जिले में 46825 बोरी यूरिया, 12409 बोरी डीएपी, 2867 बोरी एमओपी, 11801 बोरी एनपीके व 2782 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट उपलब्ध है।

इसी सप्ताह 22 हजार 222 बोरी यूरिया, 8000 बोरी पोटास और 8000 बोरी सिंगल सुपर फास्फेट आ रही है। किसान जरूरत से अधिक खाद न खरीदें। खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed