फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The department is being negligent in relieving the 14 transferred instructors.

Farrukhabad News: स्थानांतरित 14 अनुदेशकों को रिलीव करने में विभाग बरत रहा लापरवाही

Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 30 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
The department is being negligent in relieving the 14 transferred instructors.
फर्रुखाबाद। शासन के आदेश के बावजूद जनपद के अंदर स्थानांतरित हुए 14 अनुदेशकों को अभी तक बेसिक शिक्षा विभाग ने रिलीव नहीं किया है। राज्य परियोजना निदेशक ने स्थानांतरित किए गए अनुदेशकों की सूचना जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से मांगी है।
विज्ञापन

दिसंबर में बेसिक शिक्षा विभाग ने परिषदीय विद्यालयों में तैनात अनुदेशकों को जनपद के अंदर स्थानांतरित करने के आदेश दिए थे। जनपद में 14 अनुदेशकों को स्थानांतरित किया गया था। शासन ने यह भी कहा था कि स्थानांतरित हुए अनुदेशकों को 30 दिसंबर तक रिलीव कर दिया जाए। अनुदेशक स्थानांतरित तो हो गए, लेकिन अभी तक उन्हें रिलीव नहीं किया है। इसके चलते स्थानांतरित हुए अनुदेशक परेशान हैं।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षाधिकारी गौतम प्रसाद ने बताया कि 14 अनुदेशकों का स्थानांतरण किया है। स्थानांतरित हुए अनुदेशकों की सूची अनुमोदन के लिए जिलाधिकारी के पास भेजी है। अनुमोदन होते ही अनुदेशकों को स्थानांतरित कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि जनपद के 565 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 234 अनुदेशक तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
इन अनुदेशकों का स्थानांतरण
कमालगंज ब्लॉक की पूर्णिमा, निशा सक्सेना, नवाबगंज ब्लॉक की कंचन सक्सेना, दिप्ती गंगवार, राजेपुर की नीलम, ज्योति वर्मा, राधारमन शुक्ल, अर्चना पाल, ज्ञानेंद्र सिंह, अजय कुमार, शमसाबाद की रीना कुमारी, कुमारी पूजा, कायमगंज ब्लॉक के कश्मीर सिंह व बढ़पुर ब्लॉक की सविता यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed