{"_id":"66a14d67a5eca56cf40e82a4","slug":"the-confiscated-land-is-registered-in-the-name-of-gang-leader-jaggus-wife-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-113789-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गैंग लीडर जग्गू की पत्नी के नाम दर्ज है कुर्क की गई भूमि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गैंग लीडर जग्गू की पत्नी के नाम दर्ज है कुर्क की गई भूमि
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टालरेंस नीति के तहत सपा नेता भाइयों पर प्रशासन का चाबुक चल गया। सपा नेता के परिजनों सहित चल व अचल संपत्ति को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने सपा नेता व उनके परिजनों के 44 बैंक खातों में जमा 16.60 लाख रुपये की धनराशि को भी सीज कर दिया। सीज किए गए आवासीय व व्यावसायिक प्लाट के अतिरिक्त कृषि भूमि गैंग लीडर जग्गू यादव की पत्नी के नाम हैं।
बुधवार को गैंग लीडर व सपा नेता देवेंद्र सिंह उर्फ जग्गू यादव की पत्नी प्रीति यादव के नाम दर्ज बाग लकूला, मसेनी में स्थित 15 करोड 74 लाख, 48 हजार 645 रुपये कीमत के 27 आवासीय व व्यावसायिक प्लाट के अतिरिक्त 45 लाख रुपये कीमत की गांव पपियापुर में खसरा संख्या 1125 व 1126 के 0.0440 हेक्टेयर कृषि भूमि को कुर्क कर लिया। वहीं गैंग लीडर जग्गू यादव व उनके परिजनाें के 44 बैंक खातों में जमा 16,60,852.61 रुपये को भी फ्रीज कर दिया गया। कुर्की की कार्रवाई के दौरान मऊदरवाजा पुलिस के साथ कादरीगेट पुलिस शामिल रही।
मामले की विवेचना कर रहे थानाध्यक्ष मऊदरवाजा अमित गंगवार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गैंगस्टर क आरोपी जग्गू यादव व उसके परिजनों की 28 अचल संपत्ति तथा 44 खातों में जमा चल संपत्ति को कुर्क कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कुुर्क की गई भूमि पर बोर्ड लगवा दिए गए हैं। बताया कि मामले में फरार चल रहे चन्नू यादव की तलाश जारी है। जग्गू यादव पहले से ही जिला जेल में निरुद्ध हैं।