फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The complainant could not get from the government

सरकार से नहीं िमल पाई फरयादी

Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The complainant could not get from the government
फोटो- 17
विज्ञापन

‘सरकार’ से नहीं मिल पाई फरियादी
दबंगों की शिकायत लेकर पहुंची थी भाजपा कार्यालय
क्रासर
उपमुख्यमंत्री से मिलना चाहती थी
पुलिस ने फटकार लगाकर भगाया
फर्रुखाबाद। गांव के दबंगों की शिकार महिला की मेरापुर थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो वह बड़ी आस लेकर भाजपा कार्यालय उपमुख्यमंत्री से मिलने पहुंची थी। किंतु बाहर खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे फटकार लगाकर भगा दिया। एक पुलिसकर्मी ने उसका प्रार्थनापत्र भी ले लिया।
गांव स्यानी निवासी राहुल की पत्नी गौरवी देवी सास, भगवान देवी, ट्रैक्टर चालक रंजीत और गांव के सुरेश चंद्र के साथ उपमुख्यमंत्री से शिकायत करने भाजपा कार्यालय पहुंचीं थीं। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें न केवल रोक लिया बल्कि फटकारा भी।
विज्ञापन

गौरवी ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति का छह लाख रुपये में ट्रैक्टर खरीदा था। दो लाख 30 हजार रुपये उसे नगद दे चुकी हैं। ऋण के तीन लाख 33 हजार रुपये एजेंसी पर जमा किए हैं। ट्रैक्टर के कागज ट्रांसफर के दौरान बकाया शेष 70 हजार रुपये देने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर छीन लिया। अब वह ट्रैक्टर के कागज ट्रांसफर करने के पहले ही 70 हजार रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। महिला का आरोप है कि मेरापुर थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। उपमुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया। एक पुलिसकर्मी प्रार्थनापत्र लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
छेड़छाड़ की शिकार किशोरी भी नहीं मिल पाई
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी किशोरी ने लगभग एक माह पहले मोहल्ले के पांच लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व मारपीट में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने छेड़छाड़ व पाक्सो एक्ट की धारा हटाकर चार्जशीट लगा दी थी। इसके विरोध में आठ दिन पहले किशोरी परिजन के साथ धरने पर बैठ गई थी। इसके बाद भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रकरण में सुनवाई नहीं की। शनिवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के आगमन की जानकारी पर किशोरी व उसके परिजन ने मिलने का प्रयास किया। लेकिन सादे कपड़ों में तैनात रहे दरोगा व सिपाही ने पीड़ितों को डिप्टी सीएम से मिलने नहीं दिया। किशोरी का आरोप है कि मुकदमे में नामजद लोग तेजाब से उसका चेहरा जलाने की धमकी दे रहे हैं।(संवाद)
विधायकोें ने जताई जिलाध्यक्ष के प्रति नाराजगी
भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस के बाद उपमुख्यमंत्री को जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता नीचे बुलाकर कमरे में ले गए। भीड़ होने से विधायक अमर सिंह खटिक व सुशील शाक्य नहीं पहुंच सके। इससे वह रुष्ट हो गए, कहा कि जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम की पहले से जानकारी नहीं दी। कार्यालय के सामने बन रहे भोजन को देख भाजपा कार्यकर्ता टूट पड़े। खाना लेने के लिए धक्कामुक्की भी हुई।
फोटो संख्या 22
भाजपा मुसलमानों को वोट बैंक नहीं मानती
उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने शनिवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा में अपने विभागों और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमानों को वोट बैंक नहीं मानती। दावा किया कि भाजपा की सरकार में मदरसों के स्तर में सुधार हुआ है। इशारों-इशारों में बसपा पर भी निशाना साधा।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 250 नए विद्यालयों के साथ 77 डिग्री कालेज तैयार हैं। 12 विश्वविद्यालय स्वीकृत हो चुके हैं। इनमें रोजगार परक शिक्षा व प्लेसमेंट की भी व्यवस्था है। प्रदेश 4.50 लोगों को नौकरी व 1.61 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। हर गांव में बिजली, शौचालय, आवास, किसानों को सम्मान निधि, 1000 रुपये उपलब्ध कराना, मुफ्त राशन वितरण जैसे काम सरकार ने किए हैं।
प्रदेेश की 11 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था बढ़कर 22 लाख करोड़ हो गई है। 56 हजार करोड़ का पूंजी निवेश हुआ है। तीन लाख करोड़ से ऊपर के विकास कार्य शुरू हो गए हैं। 44 योजनाओं में प्रदेश नंबर एक पर है। पिछला रिकार्ड तोड़कर भाजपा फिर प्रदेश में सरकार बनाएगी। विपक्षी दुष्प्रचार कर हिंसा भड़काने का काम कर रहे हैं। इनसे सतर्क रहने की जरूरत है।
गड्ढामुक्त सड़कों के सवाल को उपमुख्यमंत्री बात घुमा गए। महंगाई के सवाल पर कहा कि प्रदेश में पहले बेरोजगारी की दर 17.4 प्रतिशत थी जो घटकर 4.1 प्रतिशत रह गई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा मुसलमान को वोट बैंक नहीं मानती। अल्पसंख्यकों की 18 प्रतिशत आबादी है। भाजपा ने योजनाओं का लाभ देने में भेदभाव नहीं किया। मदरसों की व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि तिलक-तराजू... का नारा लगाने वाले जिस जाति का शोषण करते हैं उसी जाति के सम्मेलन करते हैं। गंगा एक्सप्रेस पर बोले समय की प्रतीक्षा कीजिए। नकारात्मक सोच बदलें। प्रदेश में निकल रही सपा की विजय यात्रा को लेकर कहा कि चुनाव के बाद पराजय यात्रा निकालेंगे।
अधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी अशोक कुमार मीणा, संयुक्त शिक्षा निदेशक केके गुप्ता, डीआईओएस आदर्श कुमार त्रिपाठी आदि के साथ बैठक कर कायाकल्प व अन्य निर्माण, संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति, मृतक आश्रितों की नियुक्तियों आदि की जानकारी ली। जिले के इंटर कालेज व डिग्री कालेजों में शिक्षकों की कमी उन्हेें बताई गई। बैठक में जीजीआईसी व जीआईसी फतेहगढ़ के प्रधानाचार्य भी शामिल रहे। जगह न होने से जीआईसी फर्रुखाबाद के प्रभारी प्रधानाचार्य बाहर ही खड़े रहे। उन्होंने बताया कि कालेज में 36 पदों के सापेक्ष आठ की तैनाती है। राजेपुर जीजीआईसी में प्रधानचार्य व शिक्षकों की तैनाती ही नहीं है। संबद्धीकरण से काम चलाया जा रहा है। इस दौरान चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ.विकास शर्मा ने उनसे मुलाकात कर अपने पिता बीडी शर्मा के बारे में चर्चा की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस परिवार से गहरा नाता है।
पदाधिकारियों को चुनाव में जुटने की घुट्टी पिलाई
उपमुख्यमंत्री ने सांसद मुकेश राजपूत, विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, अमर सिंह खटिक, जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी के साथ संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जो पुराने कार्यकर्ता हैं, वह गिले-शिकवे भुलाकर चुनाव में निष्ठा से जुट जाएं। कुछ कार्यकर्ता तो चमचों की तरह काम करते हैं, उनसे उम्मीद नहीं की जा सकती। सक्रिय व निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पार्टी में हमेशा सम्मान मिलता है।

बहनोई के घर पहुंचे डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा के बहनोई सुधीर शर्मा का मोहल्ला जोगराज स्ट्रीट में मकान है। वह गाजियाबाद में रहते हैं। 11 अक्तूबर को सुधीर के बेटे गौरव शर्मा की मौत हो गई थी। उपमुख्यमंत्री ने घर जाकर बहन व बहनोई को ढांढस बंधाया। सुधीर ने बताया कि दिनेश शर्मा उनकी पत्नी रेनू शर्मा के ममेरे भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed