फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The CMO found nine employees, including a doctor, to be absent.

Farrukhabad News: सीएमओ को डॉक्टर समेत नौ कर्मचारी मिले नदारद

Tue, 03 Feb 2026 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 03 Feb 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
The CMO found nine employees, including a doctor, to be absent.
फर्रुखाबाद। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, भोलेपुर का सीएमओ ने सोमवार दोपहर निरीक्षण किया। वहां डॉक्टर सहित नौ कर्मचारी मौजूद नहीं थे। जबकि रजिस्टर पर सभी के हस्ताक्षर थे। सीएमओ ने सभी की अनुपस्थिति दर्ज कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के खुलने का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित है। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार दोपहर ढाई बजे पीएचसी भोलेपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान वहां स्टाॅफ नर्स अश्वनी मौजूद मिले, जबकि डाॅक्टर सहित अन्य कर्मचारी गायब थे। इस पर सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर देखा तो सभी की हाजिरी लगी मिली।
विज्ञापन

सीएमओ ने नाराजगी जताकर कहा कि शाम पांच बजे तक ड्यूटी करनी है, जबकि कर्मचारी दो घंटे ही ड्यूटी कर घर चले जाते हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल में मौजूद न होने पर डॉ. श्वेता सिंह, फार्मासिस्ट अखिलेश कुमार, एलटी विनय कुमार, स्टाफ नर्स विजय लक्ष्मी, प्रतिभा, एएनएम विनेश, मधु, राजरानी, स्टाफ क्लीनर गौरव को अनुपस्थित कर दिया। सभी से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एक दिन का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed