फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The closure of the cattle fair faded 500-1000

500-1000 के नोट बंद होने से पशु मेला फीका

Fri, 11 Nov 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Fri, 11 Nov 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
The closure of the cattle fair faded 500-1000
शमशाबाद में ढाईघाट पर बसने लगी तंबुओं की नगरी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गंगा तट ढाईघाट पर शुक्रवार से लगे कार्तिक मेले में बिक्री के लिए पशुओं का आना शुरू हो गया है। 500 व 1000 रुपये के नोट बंद होने के कारण पशु मेला फीका पड़ गया है। लोग खरीदारी नहीं कर पा रहे हैं। मेला 17 नवंबर तक लगेगा।
विज्ञापन



ढाईघाट पर लगे मेले में पशुओं को बेचने के लिए दूर दराज से लोग पशुओं को लेकर आए है। मेले में सुरक्षा की दृष्टि से जिला पंचायत की ओर से तीन वॉच टॉवर और घाट किनारे बेरीकेेडिंग कराई गई है लेकिन गंगा के अंदर गहराई के नाम पर बेरिकेडिंग नहीं कराई गई।
विज्ञापन


भारतीय किसान मजदूर यूनियन के जिला महासचिव संजीव गंगवार ने पानी के अंदर बेरीकेडिंग कराने की जिला प्रशासन से मांग की है। जिला पंचायत के मुख्य अधिकारी उज्जवल अंब्रेश ने बताया कि 10 गोताखोर और 4 नावों का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मेले मेें दूर दराज से पशु बिक्री के लिए लाए है। मेले आए रामकिशन ने बताया कि उनके पास हजार, पांच सौ के नोट हैं लेकिन इन नोटों के न चलनेे से वह पशु खरीद नहीं पा रहे हैं। इसी तरह कई अन्य लोग भी पशु खरीदने पहुंचे पर  500 व 1000 रुपये का नोट बंद होने के कारण वह पशुओं को खरीदे बिना लौट कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed