{"_id":"69e7ce90a5a9c38b0a078b87","slug":"the-charge-of-the-store-was-removed-from-the-deputy-cmo-and-handed-over-to-the-acmo-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-140885-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डिप्टी सीएमओ से स्टोर का चार्ज हटाकर एसीएमओ को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डिप्टी सीएमओ से स्टोर का चार्ज हटाकर एसीएमओ को सौंपा
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी बदलने की भनक लगते ही स्वास्थ्य विभाग में व्यवस्थाएं सुधारने का प्रयास चल रहा है। सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ से स्टोर का चार्ज हटाकर एसीएमओ को सौंपा है। हालांकि, एसीएमओ की आईडी सक्रिय न होने से यह आदेश कागजी साबित हो रहा है।
नियमानुसार सीएमएसडी स्टोर का चार्ज एसीएमओ के पास होना चाहिए। स्वास्थ्य विभाग ने मनमाने ढंग से इन नियमों को दरकिनार किया था। गत वित्तीय वर्ष में सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार ने डिप्टी सीएमओ डॉ. आरसी माथुर को स्टोर प्रभारी बनाया था। उस समय जिले में तीन एसीएमओ तैनात थे, जिनमें से एक कुछ माह पहले सेवानिवृत्त हो गए। आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण की जानकारी के बाद विभाग में खलबली मची। इसी के चलते 17 अप्रैल को सीएमओ ने डॉ. माथुर से चार्ज हटा दिया। उनके स्थान पर एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव को स्टोर का प्रभारी बनाया गया।
एसीएमओ डॉ. सर्वेश यादव की आईडी अभी सक्रिय नहीं हुई है। इस कारण वे स्टोर का काम नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें आदेश मिल गया है, लेकिन आईडी सक्रिय होने के बाद ही वे पूरी तरह काम कर सकेंगे। बताया जा रहा है कि इन चार दिनों में ही स्टोर में वाहनों का टेंडर सहित कई बड़े कार्य निपटा लिए गए हैं। इसको लेकर विभाग में खासी चर्चाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
वर्जन
टेंडर व अन्य कार्य समय से न हो पाने, स्टोर के लिए सृजित पद के सापेक्ष जूनियर होने की वजह से डिप्टी सीएमओ डॉ.आरसी माथुर के पास से स्टोर का चार्ज हटाया है। एसीएमओ डॉ.सर्वेश यादव पहले भी स्टोर देखते रहे। इससे डॉ.सर्वेश को स्टोर प्रभारी बनाया है। उनकी मंगलवार शाम आईडी बनवा दी गई है। इससे स्टोर का कार्य एसीएमओ विधिवत रूप देख सकेंगे। डॉ.अवनींद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी फर्रुखाबाद।