फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bullies plowed the cemetery land the bullies uprooted the meter

Farrukhabad News: दबंगों ने जोत ली कब्रिस्तान की जमीन, दबंग ने मीटर उखाड़ा

Sat, 05 Aug 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
The bullies plowed the cemetery land the bullies uprooted the meter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम संजय कुमार सिंह ने शिकायतें सुनीं। गांव कलौली महबुल्लापुरक के लियाकतुद्दीन ने कहा कि गांव में कब्रिस्तान की जमीन है। उस पर गांव के कई लोग जबरन कूड़ा डाल रहे हैं। काफी जमीन पर दबंगों ने कब्जा भी कर लिया है। जब भी उनसे कब्जा छोड़ने के लिए कहा, तो वह जान से मारने की धमकी देते हैं।
कहा कि इससे पहले भी वह कई बार शिकायत कर चुके हैं, मगर कोई भी सुनवाई न होने से जमीन कब्जा मुक्त नहीं हो पा रही है। शहर के मोहल्ला सलावत खां निवासी राजकुमार ने कहा कि पैतृक मकान का हाउस और वाटर टैक्स जमा कर रहे हैं। कुछ दबंग लोग मकान पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने बिजली का मीटर भी उखाड़ दिया। समाधान दिवस में 176 शिकायतें आईं। इनमें से 12 का ही निस्तारण हो सका। तहसीलदार समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

------
फोटो- 26,
छह बार की शिकायत पर भी नहीं हुआ निस्तारण
अमृतपुर। एसडीएम रवींद्र कुमार की देखरेख में तहसील में शिकायतें सुनी गईं। गांव हमीरपुर परतापुर के लालाराम ने बाढ़ राहत न बटने की शिकायत की। कहा कि अन्य गांवों में वितरण हो चुका है। हमीरपुर सोमवंशी के रक्षपाल व सोनी आदि ने कहा कि गांव में राहत सामग्री से कई लोग छूट गए, उन्हें भी दिलवाई जाए। अमृतपुर के अनुराग ने जमीन से कब्जा हटवाने के लिए पांचवीं बार पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूलापुर के मनीराम की छह बार भी समस्या समाधान नहीं हुई। उन्होंने एसडीएम को बताया कि गांव में पानी की टंकी पर आपरेटर के पद काम किया है, लेकिन मानदेय नहीं दिया गया। एसडीएम ने बीडीओ को भुगतान करने आदेश दिए। इस दौरान तहसीलदार कर्मवीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार सिंह, सीडीपीओ संजय सचान आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed