{"_id":"63c2e5f14daaf832c1271ac9","slug":"the-bridge-broke-for-the-third-time-in-four-years-farrukhabad-news-knp7388438118-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पुल
विज्ञापन
कन्नौज/ फर्रुखाबाद। काली नदी पर बना यह पुल जहानगंज और छिबरामऊ को आपस में जोड़ता है। चार वर्ष में तीसरी बार यह पुल दरका है। इससे ग्रामीणों में दहशत के साथ विभागीय कार्यशैली के प्रति आक्रोश भी है। वह विभाग की हीलाहवाली पर सवाल उठा रहे हैं। एक वर्ष पहले पुल दरकने से डेढ़ माह तक भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा था।
दूसरी ओर, छिबरामऊ-फर्रुखाबाद बस यूनियन के पदाधिकारियों ने काली नदी पुल पर बस रोके जाने की सूचना पर हंगामा किया। उस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारी वहां पर जांच कर रहे थे। यूनियन के पदाधिकारियों ने सहायक अभियंता महेंद्र गंगवार से बस रोके जाने पर नाराजगी जाहिर की। उधर, फर्रुखाबाद चौराहे पर ही पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया, जो फर्रुखाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों को रोकते दिखे।
फर्रुखाबाद। काली नदी का पुल में दरार के बाद पुलिस ने बहोरिकपुर व काली नदी पर फोर्स तैनात कर दिया है। फर्रुखाबाद की ओर से जा रहे भारी वाहनों को बहोरिकपुर पर रोककर मोहम्मदाबाद की ओर भेजा जा रहा है। वहां से यह वाहन मदनपुर व नवीगंज होते हुए बेबर पहुंच सकते है। काली नदी पर भी वाहनों को रोका जा रहा है। पुलिस के मुताबिक रविवार को लोक निर्माण विभाग के अधिकारी वहां का निरीक्षण करके वाहनों को रोकने का स्थायी इंतजाम करेंगे। उसके बाद ही वाहनों का सही से रूट डायवर्जन हो सकेगा।