फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The bride refused to marry after seeing the elderly groom.

Farrukhabad News: उम्रदराज दूल्हे को देख दुल्हन ने किया शादी से इन्कार

Thu, 14 Mar 2024 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
The bride refused to marry after seeing the elderly groom.
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। उम्रदराज दूल्हे को देखकर दुल्हन ने शादी करने से इन्कार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर फेरे डलवाए। इसके बाद दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा किया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दुबरी में मंगलवार को जनपद एटा कोतवाली अलीगंज के गांव सरौठ निवासी दूल्हा रंजीत बरात लेकर आया था। डुबरी निवासी शिवकुमार की बेटी रजनी से उसकी शादी होनी थी। जयमाल के समय उम्रदराज दूल्हे को देखकर रजनी ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोग मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

दूल्हा पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना चिलसरा चौकी व यूपी 112 पर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बातचीत की। रिश्तेदारों से बात करके दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। पुलिस के सामने जयमाला का कार्यक्रम संपन्न हो गया। सुबह फेरे लेने के समय फिर से विवाद हुआ। जानकारी पर पुलिस फिर से मौके पर गई। दोनों के फेरे डलवाए। इसके बाद रजनी पति रंजीत के साथ ससुराल चली गई। चिलसरा चौकी इंचार्ज लक्ष्मण सिंह ने बताया कि शादी में कहासुनी होने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। रिश्तेदारों ने बीच में पड़कर मामले को रफा-दफा कर दिया। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed