फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of the girl was thrown in the plot

बालिका की हत्या कर शव प्लाट में फेंका

Fri, 20 Jul 2018 11:47 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Fri, 20 Jul 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
The body of the girl was thrown in the plot
घटना स्थल पर जांच पड़ताल करते एसपी अतुल शर्मा। - फोटो : amarujala
 मौसा की बहन की शादी में शामिल होने आई बालिका  का शव शुक्रवार को घर से करीब 200 मीटर दूरी पर प्लाट में पड़ा मिला। वह शादी वाली रात छत पर सोते समय लापता हो गई थी। शव मिलने पर एसपी, एएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बालिका से दुष्कर्म की आशंका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले अनुसूचित जाति के परिवार की छह वर्षीय बालिका 18 जुलाई को माता-पिता के साथ शहर कोतवाली के एक गांव में मौसा की बहन की शादी में शामिल होेने आई थी। इसी रात विवाह का आयोजन था। परिवार के लोगों ने बालिका को रात में छत पर सुला दिया। यह लोग द्वारचार में व्यस्त हो गए। करीब एक घंटे बाद मां छत पर गई तो बेटी को न देखकर सन्न रह गईं। उन्होंने पति को जानकारी दी। परिवार के लोग खोजबीन में जुट गए।
विज्ञापन


बालिका का पता नहीं चला। पिता ने 19 जुलाई को पुत्री के लापता होने की शहर कोतवाली में तहरीर दी। परिवार के लोग उसकी खोजबीन करते रहे।  शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे गांव के कुछ लोग करीब 200 मीटर दूर एक प्लाट में लघुशंका करने के लिए गए थे। यहां पर बालिका का शव देख कर हड़कंप मच गया। सूचना पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। शहर कोतवाल राजेश पाठक मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने आलाधिकारियों को सूचना दी। इस पर एसपी अतुल शर्मा, एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज समेत फोर्स मौके पर आ गया। अफसरों ने जांच पड़ताल की। एसपी ने मृतक के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। बच्ची का शव फूल गया था। इससे लापता होने की रात ही हत्या की आशंका है।  एसपी ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। टीमों को लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed