फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a young man was found in the Kali river, but he could not be identified

Farrukhabad News: काली नदी में युवक का शव बरामद, शिनाख्त नहीं

Sat, 17 May 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found in the Kali river, but he could not be identified
कमालगंज। गांव के सामने से गुजरी काली नदी में शुक्रवार सुबह युवक का शव उतराता मिला। शिनाख्त न होने पर खुदागंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
विज्ञापन






स्थानीय लोगों को रामसिंह के खेत के सामने नदी में एक युवक का शव उतराता मिला। इस पर सूचना ग्राम प्रधान गंगाराम को दी गई। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रधान की सूचना पर खुदागंज चौकी प्रभारी शिवकुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन


नदी के दूसरी ओर कन्नौज जिला होने के कारण गुरसहायगंज कोतवाली के रामाश्रम चौकी प्रभारी हरीश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया। युवक की पहचान कराने के लिए ग्रामीणों को बुलवाया गया। शव को देख करीब 40 वर्ष उम्र होने का अनुमान लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक एमपी बिरला सम्राट सीमेंट की प्रचार वाली नीले व पीले रंग की टी शर्ट तथा नीले रंग का हाफ पैंट पहने था। टी शर्ट पर लिखे मोबाइल नंबर पर पुलिस ने संपर्क किया तो उनकी बात कन्नौज के तालग्राम के एक दुकानदार से हुई। दुकानदार ने बताया कि उसने करीब दो साल पहले टी शर्ट बांटी थीं।


प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि नदी में मिला शव करीब दो-तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव पानी में डूबे रहने के कारण फूल गया है। शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed