फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The body of a teenager who went three months ago was found lying outside the house.

तीन माह पूर्व गई किशोरी का शव घर के बाहर पड़ा मिला

Tue, 02 Nov 2021 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a teenager who went three months ago was found lying outside the house.
फर्रुखाबाद। तीन माह पूर्व युवक के साथ घर से गई किशोरी का शव रविवार रात घर के बाहर फेंक दिया गया। पुुलिस जयपुर में कार्रवाई की सलाह देकर लौट गई। परिजनों के अनुसार समझौते का दबाव भी बनाया। एसपी से शिकायत करने पर थाना पुलिस ने दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी को तीन माह पहले एक शादीशुदा युवक ले गया था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की थी। रविवार रात करीब 11:30 बजे किशोरी का शव घर के बाहर फेंक दिया गया। शरीर काला पड़ गया था और चोटों के निशान भी थे।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामला जयपुर का होने की बात कहकर कार्रवाई से इनकार कर दिया। इससे दोपहर तक शव घर पर ही रखा रहा। परिजनों ने आरोप लगाया कि आरोपी को थाने में बैठाकर पुलिस समझौते का दबाव बना रही है। चाचा से थाने में कोरे कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी की बुआ ने फोन पर एसपी से शिकायत की। इसके बाद करीब एक बजे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने कहा कि किशोरी की जयपुर में संदिग्ध हालात में मौत हुई है। कार्रवाई वहीं होनी चाहिए। मानवीय आधार पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। समझौते के लिए दबाव बनाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed