फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The arrangement of Lohia Hospital is in bad shape, the bullet did not come out of the accountant's thigh even on the fourth day

Farrukhabad News: लोहिया अस्पताल की व्यवस्था बदहाल, चौथे दिन भी मुनीम की जांघ से नहीं निकली गोली

Fri, 02 May 2025 03:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 02 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
The arrangement of Lohia Hospital is in bad shape, the bullet did not come out of the accountant's thigh even on the fourth day
फर्रुखाबाद। गोली मारकर लूट की वारदात में घायल मुनीम के पैर में गोली फंसी हुई है। पुलिस की लापरवाही के बाद लोहिया अस्पताल की बदहाल व्यवस्था के चलते बदमाशों की गोली लगने से घायल मुनीम को एक बार फिर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सीआर मशीन न होने का हवाला देकर एक बार फिर घायल मुनीम रेफर कर दिया।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल की बदहाल व्यवस्था का एक नमूना मंगलवार को देखने को मिला। जहां नकदी और जेवर लूटने की घटना के दौरान सराफा व्यापारी का मुनीम रामऔतार उर्फ कल्लू को सीआर मशीन न होने के चलते एक बार फिर हायर सेंटर भेज दिया गया। चिकित्सक डॉ. नीरज वर्मा ने बताया कि गोली जांघ की नस के पास फंसी है, बिना सीआर मशीन के ऑपरेशन जोखिम भरा हो सकता है। घायल की सुरक्षा को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि थाना राजेपुर के गांव करनपुरदत्त निवासी रामऔतार उर्फ कल्लू को दुकान बंद कर घर वापस लौटते समय एक फरवरी शाम को बदमाशों ने लूटपाट के बाद गोली मार दी थी। पहले उसे सीएचसी राजेपुर, फिर लोहिया अस्पताल और सैफई भेजा गया। सैफई से लौटने के बाद जब फिर से लोहिया में भर्ती किया गया, तो एक्स-रे के अलावा कोई उपचार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------


चौथे दिन भी लुटेरे पुलिस की पकड़ से दूर

गोली मार कर नकदी और जेवर लूटने की घटना के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस लुटेरों तक नहीं पहुंच सकी है। पुलिस सीसीटीवी और सर्विलांस के जरिए खुलासे की जुगत में है। थानाध्यक्ष योगेंद्र सोलंकी ने जल्द खुलासे का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed