फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The addict burnt his wife alive

नशेड़ी युवक ने पत्नी को जिंदा फूंक डाला

Tue, 03 Dec 2019 06:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
The addict burnt his wife alive
सुनीता देवी का फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
कोतवाली क्षेत्र के गांव मंझोला निवासी शराबी व जुआरी पति ने पहले पत्नी का गला घोटने का प्रयास किया। बाद में उस पर केरोसिन डालकर जिंदा फूंक डाला। शोर व आग की लपटें देखकर पड़ोसी व महिला के ससुर पहुंचे तो पति वहां से भाग गया। लोगों ने भीगे बोरे आदि महिला पर डाले, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। युवक की पहली पत्नी ने भी पति से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी थी। बच्चों ने पिता पर मां को जलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव मंझोला निवासी घनश्याम (35) शराब व जुए का आदी है। करीब 6 वर्ष पहले उसकी पहली पत्नी विमला देवी ने उसकी आदतों से तंग आकर जहर खाकर जान दे दी थी। जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव तिरगमा निवासी मायके वालों ने घनश्याम पर कार्रवाई के लिए कोर्ट में मुकदमा डाला था। बाद में समझौता हो गया था।
विज्ञापन

पहली पत्नी से अनीस, रितिक, निर्दोष बच्चे हैं जो उस समय छोटे-छोटे थे। एक वर्ष के बाद घनश्याम ने जिला कुशीनगर की सुनीता देवी (25) से दूसरी शादी कर ली। सुनीता ने सौतेलों बच्चों का अपने बच्चों की तरह पालन पोषण किया। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। सबसे छोटा निर्दोष (8) अपनी बुआ के घर गांव पति के नगला में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घनश्याम गांव में खेती करता है। आरोपी के पिता के मुताबिक घनश्याम पत्नी सुनीता पर वह अवैध संबंधों का आरोप लगाता और मारपीट करता था। सोमवार रात वह नशे में घर पहुंचा और मारपीट करने लगा। उसने सुनीता का पहले गला घोटने का प्रयास किया। बाद में केरोसिन डालकर आग लगा दी।
जलती हुई सुनीता कमरे से निकलकर आंगन की ओर भागी। शोर होने पर छत पर बने कमरे में सो रहे सुनीता के ससुर दाताराम, बच्चे अनीश(12), ऋतिक(10) जाग गए और पड़ोसी भी पहुंच गए। सुनीता पर भीगे बोरे डालकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इस बीच पति घनश्याम मौके से फरार हो गया। सुनीता के जेठ धर्मेंद्र ने पुलिस को सूचना दी।
इस पर कोतवाल डॉ. विनय प्रकाश राय व एसआई श्वेता शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचीं और छानबीन की। मौके पर टीवी टूटा और बोरे जले पड़े थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में बच्चों ने पिता घनश्याम पर मां सुनीता का गला घोटने का प्रयास करने और जलाने का आरोप लगाया।

पर बाद वह गुमसुम हो गए। इंस्पेक्टर डा. विनय प्रकाश राय ने बताया घटना के समय कोई वहां मौजूद नहीं था। सभी घटना के बाद वहां पहुंचे हैं। महिला के मायके में सूचना दी जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थित स्पष्ट होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed