{"_id":"5e9eeacf8ebc3e909d5b6e55","slug":"the-50-note-note-wrapped-in-a-spit-was-stirred-by-the-employees-farrukhabad-news-knp556266316","type":"story","status":"publish","title_hn":"थूक से लिपटा 50 का नोट पड़ा देख कर्मचारियों में मची हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थूक से लिपटा 50 का नोट पड़ा देख कर्मचारियों में मची हलचल
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विद्युत वितरण निगम ग्रामीण खंड कार्यालय में कर्मचारियों के बैठने वाले हाल में मंगलवार को एक मेज के नीचे थूक (पीक) से लिपटा हुआ 50 का नोट पड़ा था। यह देखकर कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी एक्सईएन ग्रामीण को दी गई। नोट के ऊपर और आसपास सैनिटाइजर डाला गया। कर्मचारी ने वहां बैठकर काम नहीं किया।
फतेहगढ़ स्थित भोलेपुर में विद्युत वितरण निगम ग्रामीण खंड का कार्यालय है। इसमें एक हाल में कई कर्मचारी बैठ कर काम करते हैं। इन सभी के चेंबर बने हैं। मंगलवार को लिपिक मुकेश प्रजापति की मेज के नीचे 50 का नोट थूक से लिपटा पड़ा था। यह नोट तब दिखाई दिया जब वह मेज से गिरे कागज उठा रहे थे।
थूक से लिपटा नोट देखकर वह कुर्सी छोड़कर वहां से हट गए और अन्य कर्मचारियों को बताया। इससे एक्सईएन ग्रामीण को भी अवगत कराया गया। लिपिक मुकेश प्रजापति ने बताया कि नोट के ऊपर और आसपास सैनिटाइजर डलवा दिया है।
विज्ञापन
थूक से लिपटा नोट पड़ा होने से उन्होंने अपनी कुर्सी बैठकर काम नहीं किया। एक्सईएन हरिवरन सिंह ने बताया कि सफाई कराई जाएगी। यहां नोट कौन थूक से लपेट कर डाल गया, इसकी जानकारी नहीं मिली है।