फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ten thousand will donate from pension to patients.

कुष्ठ रोगियों को पेंशन से प्रतिमाह देंगे 10 हजार

Sun, 30 Nov 2014 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Sun, 30 Nov 2014 11:38 PM IST
विज्ञापन
पांचाल घाट स्थित कुष्ठ आश्रम में रहने वाले रोगियों की दुर्दशा को देखते
विज्ञापन
हुए मेजर एसडी सिंह कालेज के संस्थापक बाबू सिंह यादव ने प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन से 10 हजार रुपये कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगाने का संकल्प लिया है।
शिक्षाविद् बाबू सिंह यादव, एमडी डा. अनार सिंह यादव ने रविवार को कुष्ठ आश्रम पहुंचकर वहां रहने वाले 65 परिवारों को कंबल देने के साथ ही उनके भरण पोषण के लिए 7 क्विंटल और चावल भी दिया।
बाबू सिंह यादव ने बताया कि उन्होंने कुष्ठ रोगी कल्याण समिति का गठन किया है। इसमें कुष्ठ रोगियों को सदस्य बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन में से 10 हजार रुपया कुष्ठ रोगियों की सेवा में लगाएंगे।
 जीवन पर्यन्त उनके भरण पोषण के लिए प्रतिमाह व्यवस्था भी की जाएगी। कालेज एमडी डा. अनार सिंह यादव ने कहा कि कुष्ठ रोगियों की देखरेख व चिकित्सा सुविधा मुहैया करवाने के लिए चिकित्सक को वहां पर तैनात किया जाएगा।
 जिससे उन्हें रोगियों को निशुल्क उपचार व दवा मिलती रहे। इस दौरान तहसीलदार सदर आरपी चौधरी, पूर्व प्रधान झब्बू यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed