फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   tempo,hadtaal,farrukhabad news,chalak

चालान के विरोध में टेंपो चालकों ने की हड़ताल, दरोगा से नोकझोंक

Sun, 05 Jun 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
tempo,hadtaal,farrukhabad news,chalak
कमालगंज के रामलीला मैदान में टेंपो खड़े कर प्रदर्शन करते चालक। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। चालान काटे जाने के विरोध में टेंपो चालकों ने शनिवार सुबह हड़ताल कर दी। रामलीला मैदान पर टेंपो खड़े कर चालकों ने प्रदर्शन किया। चालकों की दरोगा से नोकझोंक भी हुई। प्रभारी निरीक्षक ने चालकों को समझाया। उन्होंने नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी से मिलकर टेंपो स्टैंड का पंजीकरण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

कस्बा से जिला मुख्यालय फतेहगढ़ और गुरसहायगंज जाने-आने के लिए टेंपो ही मुख्य साधन हैं। शनिवार सुबह चालकों ने रामलीला मैदान पर टेंपो खड़े कर हड़ताल कर दी। पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

चालकों ने आरोप लगाया कि उन्हें रेलवे तिराहे के पास सड़क किनारे टेंपो खड़ा कर सवारियां नहीं भरने दी जा रही हैं। सवारी भरने पर पुलिस चालान काट देती है। चालान के कारण एक माह में 2500 से पांच हजार रुपये चले जाते हैं। चालान में इतना पैसा चला जाएगा तो परिवार कैसे पालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक मो. मुनीर ने कहा कि पहले पुलिस को 500 रुपये हर महीने जाते थे। 30 रुपये रोज अलग से लगते थे। अब सख्ती होने पर चालान काट कर परेशान किया जा रहा है। जानकारी पर दरोगा रामलखन मौके पर पहुंचे। वहां चालकों ने कहा कि उनका बेवजह चालान काटा जाता है। इस पर दरोगा ने कहा कि बाजार में सड़क किनारे टेंपो खड़े कर सवारियां भरोगे तो चालान कटा ही जाएगा। इस पर चालकों की दरोगा से नोकझोंक हो गई।
प्रभारी निरीक्षक अमर पाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर चालकों को समझाया। कहा कि कस्बे में किसी स्थान पर अवैध रूप से टेंपो नहीं खड़े होने दिए जाएंगे। रेलवे तिराहे पर टेंपो खड़े होने से जाम लगता है। वहां बनाया गया स्टैंड पूरी तरह से अवैध था।

टेंपो यूनियन के पदाधिकारी व चालक नगर पंचायत से संपर्क करके अपना स्टैंड पंजीकृत कराएं। प्रभारी निरीक्षक के समझाने पर 50 मिनट बाद हड़ताल खत्म हो गई। वहीं, अधिशाषी अधिकारी मुन्ना कुमार ने बताया कि रामलीला मैदान पर स्टैंड बन सकता है। इसके लिए कमेटी के पदाधिकारियों से बात हुई है। उन्होंने सोमवार को बताने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed