फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Temperature increased but icy winds hurt

बर्फीली हवाओं का सितम, अलाव भी नहीं

Sun, 17 Jan 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased but icy winds hurt
चांदपुर में घने कोहरे से निकलते लोग। - फोटो : FARRUKHABAD
तापमान बढ़ा पर बर्फीली हवाओं ने किया बेहाल
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। रविवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान तो बढ़ा लेकिन बर्फीली हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर एक बजे चंद घंटे के लिए निकला सूरज फिर बादलों में छिप गया। कोहरा इतना था कि चंद कदम दूर कुछ नहीं दिख रहा था। पालिका कागजों में भले ही अलाव पर 40 किलो लकड़ी दिखा रही हो, मगर मौके पर 10 किलो भी नहीं पड़ती है। इससे आधी रात होते-होते सभी अलाव राख में तब्दील हो जाते हैं। इससे जरूरतमंद ठंड में पॉलिथीन जलाने को मजबूर हैं।
सुबह से घने बादल, बेशुमार कोहरे और ठंडी हवाओं ने कहर बरपा दिया। कामकाज के लिए भी लोग घरों से देर से ही निकले। कोहरे से 10 कदम दूर तक का दिखने में दिक्कत थी। सड़कों पर वाहन चलाने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तमाम बड़े वाहन सुबह पीली लाइटें जलाकर चलते रहे। दोपहर एक बजे के बाद जब हल्की धूप दिखी, तो कुछ राहत मिली। कुछ ही देर में धूप फिर से गायब हो गई और धुंध छा गई। ठंडी हवाओं के सितम के बाद भी न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़कर आठ अधिकतम 19 डिग्री रिकार्ड किया गया। अलाव पर मात्र 10 किलो लकड़ी ही दिखाई दीं जो आधी रात ही राख में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलाव के लिए पर्याप्त मात्रा में लकड़ी डलवाने के निर्देश दिए हैं। अगर कम लकड़ी पड़ रही है तो दिखवाएंगे और पूरी लकड़ी अलाव के लिए चिह्नित स्थानों पर डलवाई जाएगी। -
रविंद्र कुमार, ईओ नगर पालिका सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed