{"_id":"474a49a048915074977f411516ac47b6","slug":"tehsil-taken-before-making-jam-bwalejan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील के सामने लगने वाला जाम बना बवालेजान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील के सामने लगने वाला जाम बना बवालेजान
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 21 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज तहसील कार्यालय के सामने जाम की समस्या नगरवासियों के लिए मुसीबत
विज्ञापन
बनती जा रही है। लगातार 3-3 घंटे के जाम के कारण अस्पताल आने वाले मरीजों
को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तहसील कार्यालय के सामने हर रोज
लगने वाले जाम से लोग आजिज आ चुके हैं। यहां सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे
तक जाम लगा रहने से जरूरी काम से
आनेजाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। तहसील के सामने ही सीएचसी होने से आपात काल में आने वाले मरीज इस जाम में फंस कर और बीमार हो जाते हैं। खास बात यह है कि तहसील गेट के बाहर ही कस्बा पुलिस चौकी है। यहां तैनात सिपाही जाम खुलवाने की जहमत नहीं उठाते हैं। नगरवासी एसडीएम, एसएचओ और सीओ से इस संबंध में कई बार
शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल रही है। तहसील के बाहर फुटपाथ पर दुकानें सजाए स्टांप वेंडर, कागज विक्रेता और फोटो स्टेट मशीन वाले जाम की समस्या को और बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग की है।।