फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager who came to take bath in Ganga from Shahjahanpur drowned, referred

Farrukhabad News: शाहजहांपुर से गंगा नहाने आया किशोर डूबा, रेफर

Wed, 26 Feb 2025 10:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 26 Feb 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
Teenager who came to take bath in Ganga from Shahjahanpur drowned, referred
फर्रुखाबाद। महाशिवरात्रि पर गंगा नहाने आए शाहजहांपुर के परिवार का किशोर गंगा की धारा में डूब गया। गोताखोरों की मदद से निकाले गए किशोर को लोहिया अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत होने पर किशोर को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के थाना आरसी मिशन के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी श्रीकांत मिश्रा का पुत्र शौर्य (16) अपने मामा विश्रुत अवस्थी समेत अन्य परिजनों संग ढाई घाट पर गंगा नहाने आया था। सुबह साढ़े सात बजे परिजन घाट पर कपड़े उतारने लगे। तब तक शौर्य गंगा में घुस गया। वह डुबकी लगा रहा था कि गंगा में घुसे परिजनों को अचानक वह दिखना बंद हो गया।
विज्ञापन

चीख सुनकर पास में ही मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी।चंद मिनट में ही उसे बाहर निकालकर लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। डॉक्टराें ने बताया कि उसे आईसीयू की जरूरत थी। लिहाजा किशोर को रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed