फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenager rape, police involved in the investigation

किशोरी से गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 25 Aug 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Thu, 25 Aug 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खेत से घर लौटते समय किशोरी को गांव के एक युवक ने पकड़ लिया और उसको जबरन अपने घर में ले जाने के बाद बंधक बना लिया। युवक ने अपने मित्रों के साथ उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और घर में बंद कर फरार हो गया। पुत्री को खोजती हुई मां गांव के अन्य लोगों के साथ आरोपी के मकान के पास पहुंची तो रोने की आवाज सुनकर गेट में पड़ा ताला तुड़वाया।
विज्ञापन


घटना के आठ दिन बाद पिता के लौटने पर पीड़िता ने थाने पहुंच कर घटना की तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।


नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी 18 अगस्त को शाम करीब छह बजे खेत पर गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में गांव के एक युवक ने उसको पकड़ लिया और मुंह बंद कर गांव के बाहर बने अपने मकान में ले गया। वहां पहले से मौजूद चार दोस्तों के साथ मिलकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और उसको मकान में बंद कर फरार हो गया।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे तक जब पुत्री घर नहीं आई तो मां गांव के अन्य लोगों के साथ पुत्री को खोजने निकली। गांव के बाहर बने मकान के पास पहुंचने पर उसको रोने की आवाज सुनाई दी। वहां मकान के गेट पर ताला पड़ा था। मां ने गांव वालों के सहयोग से गेट पर पड़ा ताला तोड़ दिया और अंदर जाकर देखा तो उसकी पुत्री रो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पुत्री को लेकर घर आई और अपने पति जो गुड़गांव में प्राइवेट सुरक्षाकर्मी की नौकरी करते है। उनको सूचना दी। गुरुवार को पीड़िता के पिता घर आए और पुत्री को लेेकर थाने पहुंचे। पीड़िता के पिता ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस जांच पड़ताल में लग गई। शाम तक पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर रिपोर्ट नहीं लिखी। एसओ नरेन्द्र प्रताप गौतम का कहना है कि तहरीर मिल गई । जांच करने के बाद कार्रवाई की
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed