फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenage girl accused of rape consumes poison, condition critical

Farrukhabad News: दुष्कर्म का आरोप लगा किशोरी ने खाया जहर, हालत गंभीर

Sun, 08 Mar 2026 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl accused of rape consumes poison, condition critical
कंपिल। क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने शनिवार देर शाम जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी लाया गया। वहां किशोरी ने आरोप लगाया कि छह दिन पूर्व पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उसके साथ खेत में दुष्कर्म किया। उसने थाने में शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के जहर खाने पर परिजन उसे गंभीर हालत में सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां बदहवास हालत में किशोरी ने बताया कि एक मार्च को वह खेत पर शौच करने गई थी। वहां पड़ोसी गांव के दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह थाने में शिकायत करने गई वहां पुलिस ने सुनवाई नहीं की और अभद्रता कर भगा दिया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से आहत होकर उसने जहर खा लिया है। किशोरी का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया दोनों पक्षों में मारपीट का मामला है। इसमें दोनों ओर से शांतिभंग में चालान भी किया गया। दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के लिए किशोरी ने जहर खाया है। एक मार्च को दुष्कर्म की घटना की जानकारी भी पुलिस को नहीं दी गई। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि दो पक्षों में दो दिन पूर्व मारपीट हुई थी। दबाव बनाने को किशोरी आरोप लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed