{"_id":"613a5d178ebc3eb6f9739431","slug":"teen-shot-dead-farrukhabad-news-knp6512209124","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। रुपये के लेन देने के विवाद में तीन दोस्तों ने किशोर की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मोहम्मदाबाद के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी सुरेश यादव का 15 वर्षीय बेटा राहुल कक्षा आठ में पढ़ता था। रात करीब दस बजे उसके तीन दोस्त घर पहुंचे और राहुल को आवाज दी। राहुल के सामने आने पर कहा कि अपने रुपये ले लो। इस पर राहुल निकलकर बाहर चल दिया। उसके पीछे से उसकी बहन पूजा भी गई।
घर से कुछ दूरी पर पहुंचने पर एक दोस्त ने गोट से तमंचा निकालकर राहुल के सीने में गोली मार दी। इससे राहुल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। पूजा के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। इससे वह चीख पुकार मच गई। परिजन बाइक से उ से लेकर थाने पहुंचे। पुलिस अपनी जीप से राहुल को लोहिया अस्पताल लेकर आई। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। बहन पूजा ने बताया कि राहुल के तीनों दोस्त मोहल्ले के ही रहने वाले हैं।