फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher surrendered in court, sent to jail

Farrukhabad News: शिक्षक ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा जेल

Thu, 01 May 2025 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 01 May 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Teacher surrendered in court, sent to jail
फर्रुखाबाद। जानलेवा हमले के आरोपी शिक्षक कानूनी दाव-पेंच से बचने के लिए लंबे अवकाश पर चले गए, लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। जानकारी लगने पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी ने खंड शिक्षाधिकारी से आख्या तलब की है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय छतरई के सहायक अध्यापक तौसीफ के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि जेल जाने से बचने के लिए शिक्षक पैरवी में लगे रहे। इसके लिए उन्होंने लंबा अवकाश भी ले रखा था। कानूनी दाव-पेंच से कोई राहत न मिलने पर उन्होंने बीते दिन कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। बीएसए को जैसे ही जानकारी मिली तो उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी शमसाबाद से आख्या तलब कर ली है।
विज्ञापन

बीईओ शमसाबाद वीरेंद्र पटेल ने बताया कि तौसीफ अवकाश पर चल रहे थे। विद्यालय के अन्य शिक्षकों से जानकारी की गई तो वे कुछ ज्यादा नहीं बता सके। तौसीफ का मोबाइल भी बंद जा रहा है। आख्या बनाकर बीएसए को भेज दी जाएगी। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि तौसीफ के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज था। उनके सरेंडर करने की जानकारी मिली है। बीईओ से आख्या मांगी गई है। आख्या मिलने के बाद शिक्षक तौसीफ को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed