{"_id":"60fb05378ebc3e58316eec68","slug":"teacher-farrukhabad-news-knp642003775","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने के आरोपी शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने के आरोपी शिक्षक की मौत
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बाबा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने के आरोपी शिक्षक अशोक कुमार द्विवेदी की मौत हो गई हैं। इसकी रिपोर्ट खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर ने बीएसए को दी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला सेनापति स्ट्रीट निवासी अशोक कुमार द्विवेदी प्राथमिक विद्यालय बीसलपुर तराई बढ़पुर में सहायक अध्यापक थे। शिक्षक ने नियुक्ति के दौरान बाबा का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का जो प्रमाण पत्र लगाया था वह जांच में फर्जी मिला था। इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए बीएसए ने शिक्षक को नोटिस जारी किया था। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी कार्यालय में शिक्षक को उपस्थित होना था। वह सुनवाई के दौरान उपस्थित नहीं हुए।
खंड शिक्षा अधिकारी बढ़पुर संजय शुक्ला ने शिक्षक अशोक कुमार द्विवेदी की मौत होने की जानकारी बीएसए को दी है। बीईओ बढ़पुर संजय शुक्ला ने बताया कि अशोक कुमार द्विवेदी की मौत हो चुकी है। उनकी मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर रिपोर्ट दी है। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि बीईओ बढ़पुर ने शिक्षक की मृत्यु हो जाने की रिपोर्ट दी है। सुनवाई में उपस्थित होने के लिए शिक्षक के घर पत्र भेजा था। घर से भी अशोक कुमार द्विवेदी के मृत्यु की जानकारी दी गई