Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teacher beaten up for cutting hair of children

बच्चों के बाल काटने पर शिक्षक को पीटा

Fri, 12 Mar 2021 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
Teacher beaten up for cutting hair of children
फर्रुखाबाद। प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने बच्चों के बाल काट दिए। इस पर अभिभावकों ने शिक्षक की कमरे में बंद कर पिटाई की फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। दोनों पक्ष थाने पहुंचे, वहां समझौता हो गया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक स्कूल के शिक्षक ने छात्रों से बाल कटवाने और साफ सफाई से स्कूल आने के लिए कई बार कहा। किंतु बच्चों ने बाल नहीं कटवाए।
विज्ञापन

शुक्रवार को बच्चे गंदे ही स्कूल पहुंचे। शिक्षक ने बच्चों के पीछे से बाल काट दिए। बच्चों ने घर जाकर बाल दिखाए। इस पर परिजन स्कूल पहुंचे और शिक्षक को कमरे में बंद करके पीट दिया। फिर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने पर कई शिक्षक मऊदरवाजा थाने पहुंच गए। दोपहर तीन बजे परिजन भी बच्चों को लेकर थाने पहुंचे और शिक्षक की शिकायत की। शिक्षक ने मारपीट की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने पिटाई करने वाले एक युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed