{"_id":"62697fd71c00dd526e4522e6","slug":"teacher-absent-vetan-farrukhabad-news-knp6936599107","type":"story","status":"publish","title_hn":"125 शिक्षकों का वेतन रोकने और कार्रवाई करने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 शिक्षकों का वेतन रोकने और कार्रवाई करने का आदेश
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आदर्श कुमार त्रिपाठी ने मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी न करने वाले 125 शिक्षकों का अनुपस्थित अवधि का वेतन रोकने का आदेश प्रधानाचार्यों को दिया है।
इन शिक्षकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। शिक्षकों को रिलीव न करने वाले प्रधानाध्यापकों से डीआईओएस ने स्पष्टीकरण मांगा है।
महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज फतेहगढ़ में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो रहा है। यहां 125 शिक्षक ड्यूटी से गैरहाजिर रहे।
प्रधानाचार्य ने अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की सूची बनाकर जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जिन कॉलेज के प्रधानाचार्य ने शिक्षकों को रिलीव नहीं किया है, उन्हें भी नोटिस जारी किया गया है।