फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Target 6000, purchased 232 quintals

लक्ष्य 6000 का, खरीद पाए 232 क्विंटल

Mon, 01 May 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 01 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Target 6000, purchased 232 quintals
सातनपुर मंडी में खुला आलू खरीद केंद्र। - फोटो : amarujala
प्रदेश सरकार की ओर से आलू किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए क्रय केंद्र खोलकर 487 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य निर्धारित कर आलू खरीद करने के निर्देश जारी किए गए थे। पिछले माह आलू क्रय केंद्र खुले, लेकिन वहां सन्नाटे का माहौल है।
विज्ञापन


फर्रुखाबाद में 6000 हजार क्विंटल आलू खरीद करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, लेकिन अब तक 232 क्विंटल ही खरीद हो सकी है। नतीजतन सरकार की आलू खरीद योजना पहले ही साल धड़ाम हो गई है।
विज्ञापन

जिले में दो केंद्र पीसीएफ व एक केंद्र यूपीएसएस की तरफ (कुल तीन आलू खरीद केंद्र) खोले गए हैं।

यहां आधी-अधूरी तैयारियों के साथ आलू खरीद चालू कर दी गई। जिला आलू एवं शाकभाजी विकास अधिकारी नैपाल राम को नोडल अधिकारी बनाकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रों पर तैनात प्रभारी को आलू का साइज नापने का तरीका तक नहीं बताया गया है। ऐसे में केंद्र पर कभी-कभी पहुंचने वाले किसान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन केंद्रों पर आलू भंडारण न कर पाने वाले किसान आलू बेचने की कोशिश करते हैं लेकिन जो मानक सरकार की तरफ से तय किए गए हैं वे उन्हें बैरंग लौटने को मजबूर कर देते हैं। क्रय केंद्र पर खरीदे जाने वाले आलू का साइज 30 से 55 एमएम तक होना चाहिए। केंद्र प्रभारी इस साइज का आलू ही लाने की बातें किसानों से कह रहे हैं लेकिन इसे नापना कैसे है, इसका जवाब नहीं दे पा रहे हैं।


आलू बोरे-बोरियों में भरा जाता है। ऐसे में 30 से 55 साइज छांटने का मतलब है एक-एक आलू को अलग किया जाए। किसानों की मानें तो यह काम मुश्किल है। यदि लेबर लगाकर छंटाई कराएंगे तो फायदे से ज्यादा घाटे की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed