{"_id":"664d056de9ee0b5015029847","slug":"sword-of-action-against-27-chos-doing-arbitrary-duty-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-111589-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: मनमानी ड्यूटी करने वाले 27 सीएचओ पर कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: मनमानी ड्यूटी करने वाले 27 सीएचओ पर कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर मनमानी ड्यूटी करने वाले जिले के 27 सीएचओ पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। सीएमओ ने अप्रैल के इंसेंटिव पर रोक लगा दी है। उन्होंने सीएचसी प्रभारियों को पत्र जारी कर सुधार न होने तक इंसेंटिव भुगतान न करने के आदेश दिए हैं।
जनपद के अधिकांश हेल्थ वेलनेस सेंटर (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) पर तैनात सीएचओ मनमानी ड्यूटी कर पगार ले रहे हैं। मानक के अनुरूप 15 प्रकार की जांचें न होने के बावजूद कमीशन के खेल में उनका इंसेंंटिव भुगतान भी किया जा रहा है। एक सीएचओ का प्रति माह 20 हजार रुपये मानदेय व 15 जांचें पूरी करने पर 15 हजार रुपये इंसेंटिव निर्धारित है।
सेंटरों पर अधिकांश जांचें नहीं हो रही हैं। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने समीक्षा की तो सीएचओ की कार्यशैली संतोषजनक नहीं पाई। उन्होंने सीएचसी शमसाबाद, कायमगंज, मोहम्मदाबाद, कमालगंज, नवाबगंज, राजेपुर व बरौन सीएचसी प्रभारी को पत्र जारी किया। इसमें कहा कि प्रमुख चार बिंदुओं पर अधिकारियों ने निरीक्षण किया तो आभा आईडी की प्रगति, एनसीडी स्क्रीनिंग, ई-संजीवनी ओपीडी, व जन आरोग्य समिति की मासिक बैठक की प्रगति व कार्यशैली ठीक नहीं मिली। इससे 27 सीएचओ के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अप्रैल के मानदेय पर रोक लगा दी। सीएमओ ने कहा कि इन सीएचओ से स्पष्टीकरण लेते हुए प्रगति में सुधार न होने पर इंसेंटिव का भी भुगतान न किया जाए।
विज्ञापन
इन सीएचओ का रोका गया वेतन व इंसेंटिव
सीएमओ ने 29 सीएचओ पर प्रशासनिक कार्रवाई की है। इसमें सीएचसी राजेपुर क्षेत्र के हेल्थ वेलनेस सेंटर खंडौली के सीएचओ कृष्णकांत त्यागी, कड़हर के रोहित सिंह, अमैयापुर के रामरतन, नवाबगंज में कढि़उली की नैंसी, कक्योली की रुचि सचान, पहाड़पुर के कुलदीप, बरौन में मसेनी की श्वेता शर्मा, रेहा करनपुर की रैना सचान, बाबरपुर की ज्योति सिंह व अजमतपुर के सीएचओ गौरव सक्सेना शामिल हैं। इसके अलावा कमालगंज में गदनपुर देवराजपुर के शिवशंकर, सितौली की रीतू पाल, उबरीखेड़ा के सचिन कुमार, कतरौलीपट्टी के चंदारानी, खुदागंज की मोहिनी, मोहम्मदाबाद में नदौरा के रविकांत पाल, सकवाई के मयंक कुमार त्यागी, जल्लापुर की हिमानी, बनकटी की ज्योति यादव, कायमगंज में मेदपुर की ललिता यादव, रायपुर चिनहटपुर की ज्योति श्रीवास्तव, बहवलपुर के सुनील पाल, जौरा की रेनू वर्मा, सिकंदरपुर खास के विकास चंदेल, शमसाबाद में कुआंखेड़ा के सुदर्शन चेटीवाल, भिड़ौर की प्रीती पाल, बरझाला की मनीषा यादव के मानदेय पर रोक लगाई गई है।