{"_id":"5f3196018ebc3e620434b277","slug":"swayam-sahayata-samuh-farrukhabad-news-knp5761835119","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण महिलाओं में जगाई स्वरोजगार की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण महिलाओं में जगाई स्वरोजगार की अलख
विज्ञापन
गांव खुदागंज में महिलाओं के साथ बैठक करतीं रिसोर्स पर्सन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत कमालगंज विकासखंड में ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य शुरू हो गया है। औरैया जिले के अछल्दा ब्लाक से सामुदायिक रिसोर्स पर्सन की तीन टीमों ने खुदागंज, भोजपुर और रठौरा नगला नींव में डेरा डाल दिया है। अभी वह गांव में मोहल्लों में जाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहीं हैं। स्वयं सहायता समूह गठन की जानकारी दे रही हैं।
गांव खुदागंज में प्रेमलता, पूनम देवी व पुष्पा देवी की टीम ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सिलाई, दूध डेयरी व अन्य रोजगार के लिए स्वयं सहायता समूह के गठन पर बल दिया। बताया कि 10 महिलाएं मिलकर समूह गठित करें। आजीविका मिशन की ओर से खाता खुलते ही 1500 रुपये दरी, बक्से आदि सामान के लिए दिया जाएगा।
तीन माह बाद 15 हजार और फिर तीन माह बाद व्यवसाय के लिए 1.10 लाख रुपये दिए जाएंगे। भोजपुर गांव में सुनीता देवी, शांति देवी व रामसखी, रठौरा नगला नींव में रेखा देवी सुखदेवी व पद्मा देवी कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन टीम में शामिल हैं।
विज्ञापन
कमालगज। विकासखंड कार्यालय में राष्ट्रीय आजीविका मिशन ग्रामीण का कार्यालय खुल गया है। ब्लॉक मिशन मैनेजर प्रदीप कुमार ने बताया कि एक गांव में सामुदायिक रिसोर्स पर्सन टीम के 15 दिन तक रुकने का कार्यक्रम है।
कमालगंज। विकासखंड की सभी 118 ग्राम पंचायतों में एक सखी का चयन होगा। सखी को 6 माह तक 4000 रुपये माह मानदेय मिलेगा। वह समूह के वित्तीय कार्यों को देखेगी।आगे चलकर बैंक करेस्पांडेंट सखी के रूप में भी कार्य कर सकेगी। इसके लिए बैंक से कमीशन मिलेगा। सखी के लिए 17 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन होंगे। अब तक सभी पंचायतों से आवेदन हो चुके हैं। कुछ प्रधान अपने मनमाफिक चयन कराने की जुगाड़ में हैं। हाईस्कूल उत्तीर्ण होने की योग्यता रखी गई है। एडीओ निरंजन त्रिवेदी का कहना है कि अब तक तीन गांव में 10 से अधिक नए समूह बनने की रूपरेखा बन चुकी है।