फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Swaroop Gautam Arun Mishra candidate from Kaymganj Amritpur

कायमगंज से रामस्वरूप गौतम अमृतपुर से अरुण मिश्रा प्रत्याशी

Sat, 12 Nov 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Swaroop Gautam Arun Mishra candidate from Kaymganj Amritpur
महासचिव सतीश मिश्रा को माला पहनाते डा. राम स्वरूप गौतम व अन्य। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कायमगंज विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के घोषित उम्मीदवार पूर्व आईएएस रामस्वरूप गौतम के पक्ष में वोट मांगे तो अमृतपुर से अरुण मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया।

ब्राह्मणों से एकजुट रहने की अपील की। कहा कि ब्राह्मण समाज के दम पर 2017 में बसपा सरकार बनेगी। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।
विज्ञापन



कायमगंज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा के राष्ट्रीय महासचिव राज्य सभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण हमेशा आपस में बंट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोई अपने को सरयूपारी ब्राह्मण बताता तो कोई बीस बिसवा का। इसको खत्म करना होगा।

उन्होंने चुनावी गणित समझाते हुए कहा कि चुनाव जीतने के लिए सिर्फ 32 फीसदी वोट चाहिए, जबकि प्रदेश में 16 प्रतिशत ब्राह्मण और 22 फीसदी दलित हैं। ये दोनों एकजुट होकर दोबारा बसपा को सत्तासीन करेंगे। उन्होंने  कहा कि बसपा के कार्यकाल में 40 ब्राह्मणों मंत्री रहे।

जबकि भाजपा के किसी भी बैनर और पोस्टर पर  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का नाम और तस्वीर नहीं छपता। भाजपा ने वोट लेने के लिए देश के साथ छलावा किया है। भाजपा धन्नासेठों को नोट देती है।

भाजपा ने राममंदिर बनाने के नाम पर धन इकट्ठा किया लेकिन मंदिर नहीं बनवाया। अब 500 व 1000 के नोट बंद कर भाजपा ने पूरे देश में त्राहि-त्राहि मचा दी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का तो प्रदेश में नामोनिशान ही मिट गया है।

सपा आपसी लड़ाई में छिन्न भिन्न हो गई है। सपा व भाजपा एक ही सिक्के के पहलू हैं। उन्होंने कायमगंज से पार्टी उम्मीदवार रामस्वरूप गौतम को जीताने की अपील की। साथ ही अमृतपुर से अरुण मिश्रा को उम्मीदवार घोषित किया।


इस दौरान राज्य सभा सदस्य डा. अशोक सिद्घार्थ, भोजपुर प्रत्याशी जैमिनी राजपूत, मोहम्मद उमर खां,  राजेश अग्निहोत्री, रामानंद मिश्रा, ब्लाक प्रमुख पति कमलेश पाठक, छोटे शुक्ला, शिवकांत बाजपेई, शिवम दीक्षित, अनुराग दुबे डब्बन, स्वदेश पाल और संजीव दोहरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed