फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspicion of electricity theft due to reduced reading

यूनिट का बिल बनाने में मीटर रीडर फंसा

Fri, 29 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Suspicion of electricity theft due to reduced reading
रीडिंग कम आने पर हुआ बिजली चोरी का शक
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। छह महीने से बिजली मीटर की रीडिंग शून्य से दो मीटर आने पर अधिकारियों को बरगदियाघाट निवासी आशुतोष मिश्रा के घर बिजली चोरी का शक हुआ था। छापा मारा तो मीटर के पहले केबल काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। मुकदमा तो दर्ज ही हुआ अब घर में चल रहे उपकरणों के लोड के औसत से पिछले छह महीने की वसूली भी की जाएगी।
एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि आगरा से आई रिपोर्ट में पिछले छह महीने से आशुतोष के घर की रीडिंग एक, दो या शून्य यूनिट आ रही थी। इसकी के आधार पर उनके घर पर जांच की गई। मीटर के पहले केबल काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। एसडीओ जितेंद्र सिंह और विजिलेंस टीम ने घर छापा मारा।
विज्ञापन

बिजली कर्मचारी केबल काटकर डाली गई कटिया का वीडियो बना रहा था तो आशुतोष की पत्नी ने शोर मचा दिया और आशुतोष ने हवाई फायरिंग कर दी थी। पांच अन्य उपभोक्ताओं के घरों पर भी मीटर के पहले केबल काटकर बिजली चोरी की जा रही थी। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक्सईएन ने बताया कि बिजली चोरी करने वाले आशुतोष और पांच अन्य उपभोक्ताओं के घर चल रहे उपकरणों के लोड के हिसाब से पिछले छह महीने के बिल की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीटर रीडर पर भी दर्ज होगी रिपोर्ट
आशुतोष के घर बिजली चोरी में मीटर रीडर की संलिप्तता पाई गई है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश फर्म के क्लस्टर मैनेजर को दिया है। रीडिंग का ठेका मैसर्स पेस कंप्यूटर बी टेक्नालॉजी के पास है। मीटर रीडर ने ठीक से रीडिंग न लेकर विभाग को राजस्व की हानि पहुंचाई है।

अफसर व कर्मचारियों से होगी बिल की वसूली
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ आफीसर्स कालोनी के आवासों में पूर्व में रहने वाले अफसर और कर्मचारियों से बिजली बिल की वसूली की जाएगी। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने डीएम को सूची भेजी है। जिला प्रशासन से जिले से जा चुके अधिकारियों व कर्मचारियों की वर्तमान तैनाती और मूल निवास की जानकारी ली जाएगी। जहां भी रह रहे होंगे नोटिस देकर बकाया बिल वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed