फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suspended Diwan and constables have not yet made their arrival

निलंबित दीवान व सिपाहियों ने अब तक नही कराई आमद

Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Suspended Diwan and constables have not yet made their arrival
फर्रुखाबाद। जनसेवा केंद्र संचालक को पकड़कर दो लाख मांगने के आरोप में निलंबित दीवान व सिपाहियों ने अब तक पुलिस लाइन में आमद नहीं कराई है। इससे तीनों का वेतन रोक दिया गया है। तीनों पर भ्रष्टाचार के मुकदमे की कछुआ गति से जांच चल रही है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नूरनगर निवासी जनसेवाकेंद्र संचालक रंजीत शाक्य को दस अक्तूबर को थाने के सिपाही रिंकू कुमार व दिलीप ने सर्विलांस के दीवान सत्येंद्र के कहने पर पकड़ लिया था। दोनों सिपाही रंजीत को कार में बैठाकर इधर-उधर घुमाकर छोड़ने के नाम पर दो लाख रुपये की मांग करते रहे। सिपाहियों ने उसी दिन शाम को रंजीत को आवास विकास चौकी के एक कमरे में बंद कर दिया था। रंजीत के पिता ने इस मामले में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य से शिकायत की थी। विधायक रंजीत को छुडवाने आवास विकास चौकी पहुंचे तो दोनों सिपाही रंजीत को छोड़कर भाग गए थे।
विज्ञापन

विधायक सुशील शाक्य ने आईजी जोन मोहित अग्रवाल से इस मामले में शिकायत की। आईजी के आदेश पर दीवान सत्येंद्र यादव व सिपाही रिंकू कुमार, दिलीप को निलंबित कर दिया गया था। आवास विकास चौकी इंचार्ज विशेष कुमार, शहर कोतवाली के दीवान रामनरेश यादव, सिपाही जीतू कुमार की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर तीनों को लाइन हाजिर किया गया था। रंजीत की तहरीर पर मेरापुर थाने में दो अज्ञात सिपाहियों के खिलाफ थाने में भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे की जांच सीओ कायमगंज सोहराब आलम कर रहे हैं। निलंबित दीवान व दोनों सिपाहियों ने अब तक पुलिस लाइन में आमद नहीं कराई है। तीनों का वेतन सीओ आफिस के आदेश पर रोक दिया गया है। मुकदमे की जांच कछ़ुआ गति से गोपनीय रूप से की जा रही है। पूछने पर सीओ सोहराब आलम ने बताया कि जांच के बारे में कोर्ट व अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed