{"_id":"71c6f3655a0e9eed35b9a547bcc95de1","slug":"susceptible-recovery-gathered-in-the-test-center-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र में वसूली पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र में वसूली पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद ब्लाक क्षेत्र के आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरुआ में मंगलवार को बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के गणित पेपर में प्रश्न पत्र को हल कराने के लिए छात्रों से 500-500 रुपये की वसूली हुई। वसूली की गोपनीय सूचना पर सचल दल ने परीक्षा केंद्र पर दबिश दी। एक कक्ष में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत दो लोगों को नकल कराते हुए पकड़ा गया। उनके पास से छात्रों से वसूले गए 10,050 रुपये और नकल सामग्री बरामद की। सचल दल प्रभारी ने केंद्र व्यवस्थापक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं, परीक्षा समाप्त होने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा कर वसूले गए रुपये वापस दिलाए जाने की मांग की। इसी दौरान परीक्षा केंद्र पर पहुंचे एसडीएम सदर ने परीक्षार्थियों को रुपये वापस दिलाने का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मोहम्मदाबाद के अतिसंवेदनशील परीक्षा केेंद्र आदर्श भारतीय इंटर कालेज नगला घुरुआ में मंगलवार सुबह की पाली में हाईस्कूल की गणित और गृह विज्ञान विषय की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा में नकल कराने के लिए छात्रों से वसूली होने की गोपनीय सूचना पर सचलदल प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने ओमकार नाथ, अनुसुइया दीक्षित, आलोक कुमार और शालिनी के साथ सुबह करीब 8 बजे छापा मारा। कक्ष संख्या 18 में ग्रामीण विनोद कुमार और विद्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्यामू उर्फ अमरेंद्र कुमार छात्रों से गणित के पेपर में नकल कराने के लिए 500-500 रुपयों की वसूली कर नकल कराते मिले। इनके पास नकल कराने को गाइडें थीं।
सचल दल ने दोनों लोगों को पकड़ लिया और 10,050 रुपये और दो गाइडें बरामद कीं। इसकी जानकारी डीएम और जिला विद्यालय निरीक्षक को दी गई। परीक्षा के दौरान केंद्र व्यवस्थापक विद्यालय में उपस्थित थे। रुपये और नकल सामग्री पकड़ी जाते ही कर्मचारी और ग्रामीण वहां से फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम सदर सुरेंद्र सिंह और कोतवाल भीमसेन जावला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सचल दल प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने केंद्र व्यवस्थापक उप प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी श्यामू उर्फ अमरेंद्र निवासी रोहिला और गांव नगला घुरुआ निवासी विनोद कुमार के खिलाफ धारा 169, 384 आईपीसी व 7/9 परीक्षा अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराकर बरामद रुपये व नकल सामग्री पुलिस के सुपुर्द कर दी। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक और विनोद कुमार के पुत्र अनुपम को हिरासत में लिया है।