{"_id":"6746108494d8e61e3e0bbee6","slug":"surgeon-removes-10-kg-tumor-from-womans-stomach-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-104585-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सर्जन ने महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सर्जन ने महिला के पेट से निकाला 10 किलो का ट्यूमर
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कई सालों से बढ़ रहे मोटापे के चलते परिजनों के ताने मिलने से परेशान महिला को आखिरकार लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन के बाद निजात मिल गई। उसके पेट में 10 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया। अस्पताल के डॉ. मेजर रोहित तिवारी ने जटिल सर्जरी करने में सफलता हासिल की।
जिला शाहजहांपुर थाना अल्हागंज के गांव नगला हालू निवासी प्रशांत दिनकर की पत्नी बेबी (41) कई सालों से पेट के मोटापे से परेशान थीं। परिजन और रिश्तेदार अत्यधिक भोजन और व्यायाम की कमी की वजह से मोटापा बढ़ना बताने लगे। उसकी मजाक भी बनाई जाती रही। धीरे-धीरे पेट में दर्द की शिकायत हो गई।
पेट में बीमारी का अहसास होने पर भी कुछ कहने में संकोच लगता रहा। वह कुछ दिन पहले लोहिया अस्पताल आई। सर्जन डॉ. रोहित तिवारी ने टीम के साथ महिला की जांच की। उसमें पूरे पेट में फैले ट्यूमर की जानकारी हुई। मंगलवार को बुलाकर करीब ढाई घंटे में सर्जरी करके पेट के अंदर से 10 किलो वजन का ट्यूमर निकाला गया। डॉ. रोहित ने बताया कि ट्यूमर का साइज अधिक होने की वजह से काफी कठिन सर्जरी थी। मगर सर्जन सीएमएस डॉ. अशोक प्रियदर्शी, निश्चेतक डॉ. अमिताभ चौहान, ओटी इंचार्ज अनीता की मदद से सफलता हासिल की। महिला बेबी को होश आने पर आंखों में खुशी के आंसू दिखाई दिए।