फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Suraj Eleven defeated Fatehgarh Warriors

Farrukhabad News: सूरज इलेवन ने फतेहगढ़ वारियर्स को दी शिकस्त

Sun, 23 Nov 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 23 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Suraj Eleven defeated Fatehgarh Warriors
फोटो-6 स्टेडियम में चल रहे एफसीएल टूर्नामेंट में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे फर्रुखाबाद क्रिकेट लीग (एफसीएल) टूर्नामेंट में सूरज इलेवन कायमगंज की टीम ने फतेहगढ़ वारियर्स को 131 रनों से करारी शिकस्त दी। अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले सूरज गंगवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


शनिवार को खेले गए मुकाबले में सूरज इलेवन ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक रवैया अपनाया। छह ओवर में टीम ने 73 रन एक विकेट खोकर जोड़ लिए। हालांकि दूसरा विकेट जल्दी गिर गया, लेकिन बल्लेबाजों ने रन गति धीमी नहीं पड़ने दी। टीम ने निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

किशन कुमार ने 57 और प्रांजुल सिंह ने 49 रन बनाए। आकर्ष ने तीन व कार्तिकेय ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहगढ़ वारियर्स की टीम शुरू से ही लड़खड़ा गई। उसके तीन विकेट 27 रनों पर पवेलियन लौट गए। अंत में पूरी टीम 95 रनों पर ही सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार विकेट लेने वाले सूरज गंगवार को मैन आफ द मैच की ट्रॉफी जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर सिंह यादव ने प्रदान की। अंपायरिंग रफीकुल अंसारी व धीरेंद्र कुमार ने की। स्कोरर सुहानी राठौर रहीं। इस अवसर पर फर्रुखाबाद जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मोहनलाल अग्रवाल, डॉ. अमित कुमार व अहमद मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed