{"_id":"5ecd50188ebc3e907e5a86ff","slug":"sun-sparked-fire-temperature-reached-44-degrees-farrukhabad-news-knp5621692181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्यदेव ने उगली आग, 44 डिग्री पहुंचा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्यदेव ने उगली आग, 44 डिग्री पहुंचा तापमान
विज्ञापन
कायमगंज बाईपास रोड पर भीषण गर्मी में पसरे सन्नाटे में चेहरा ढककर गुजरता बाइक सवार।
- फोटो : FARRUKHABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरज ने उगली आग, 44 डिग्री पहुंचा तापमान
फर्रुखाबाद। मई के अंतिम सप्ताह में गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है। मंगलवार को सूर्यदेव ने ऐसी आग उगली कि तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पक्के मकानों में लोगों को रुकना मुश्किल हो गया। शहर में दिन में सड़कें सूनी सी रहीं, जबकि गांवों में लोग पेड़ों का सहारा लेते दिखे। न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 29 डिग्री पहुंच गया। इससे लोगों को शरीर जलने का अहसास होता रहा।
नौतपा शुरू होने के दूसरे दिन भी जिले के लोग भीषण गर्मी से बेहाल रहे। तापमान में बीते चार-पांच दिनों से लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इससे आम जनमानस को दिक्कतें बढ़ रही हैं। शहर और गांव के पक्के मकानों में लोगों को रुकना मुश्किल हो गया है। गांव के लोग खेतों में पेड़ों की छांव में समय काट रहे हैं। पशु और पक्षी भी भीषण गर्मी से परेशान हैं।
शहर की सड़कों पर दोपहर के वक्त लोगों की संख्या खासी कम रही। शाम तक शरीर को झुलसाने वाली हवाएं चलती रहीं। इस बीच बिजली कटौती आग में घी काम करती रही। घरों में भी लोगों को चैन नहीं मिला। दोपहर को हल्के बादल होने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई।
विज्ञापन
देर शाम तक लू के थपेड़े लोगों को बेहाल करते रहे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 जबकि न्यूनतम 29 डिग्री रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोग गर्मी से बेहाल हो गए।