फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sun God remained hidden in the clouds, shivering due to cold

Farrukhabad News: बादलों में छिपे रहे सूर्य देव, सर्दी से छूटी कंपकपी

Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 03 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Sun God remained hidden in the clouds, shivering due to cold
 सर्दी से बचने को अलाव के पास खड़ी गाय। - फोटो : सर्दी से बचने को अलाव के पास खड़ी गाय
फोटो-33,
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। सर्दी के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को भी पूरे दिन सूर्यदेव ने दर्शन नहीं दिए। इसके चलते सर्दी से लोगों की कंपकपी छूटती रही। लोग अलाव के पास बैठे नजर आए।


करीब एक सप्ताह से कंपकंपी वाली ठंड शुरू हो गई है। आकाश में बादल छाए रहने से सर्दी में लोगों का हाल बुरा है। बादलों के साथ-साथ तेज हवा भी चल रही है। सर्दी का असर जनजीवन पर भी पड़ने लगा है। देर शाम तक रौनक वाले बाजार की भीड़भाड़ शाम सात बजे ही सिमटने लगती है। गर्म कपड़े व गर्मागर्म खाद्य पदार्थ वाली दुकानों में ही लोगों की भीड़ देखने को मिल रही है। बच्चों के शोर से गूंजने वाली गलियों में भी शोर कम हो गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर को आसमान के फलक से सूर्य देव कुछ देर के लिए प्रकट हुए। शाम होते-होते हलका कोहरा नजर आने लगा। सर्दी के चलते पशुओं ने भी आग का सहारा लिया। अलाव के पास गाय व अन्य पशु खड़े नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed