फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sugar mill closed in No Can twice in 24 hours

24 घंटे में दो बार नो केन में बंद हुई चीनी मिल में पेराई

Sun, 23 Feb 2020 06:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 06:42 PM IST
विज्ञापन
Sugar mill closed in No Can twice in 24 hours
कायमगंज चीनीमिल गेट पर तौल के इंतजार में खड़ी गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली। - फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की कमी से 24 घंटे में दो बार पेराई बंद हो चुकी है। जहां एक ओर मिल में गन्ने की आवक नहीं है वहीं किसानों का कहना है अभी 40 प्रतिशत गन्ना खेतों में खड़ा है। आपूर्ति के लिए पर्चियां नहीं मिल रहीं हैं।
विज्ञापन

बार-बार नो केन में मिल बंद होने से मिल प्रशासन पेराई बंद करने की फिराक में है। ऐसा हुआ तो भारी तादाद में गन्ना खेतों में ही बर्बाद हो जाएगा। शनिवार सुबह करीब 9 बजे मिल के यार्ड में गन्ना समाप्त हो गया। इससे पेराई बंद हो गई। तीन घंटे बाद जब यार्ड में गन्ना लदे वाहनों की कतार लगी तो पेराई शुरू हो सकी।
विज्ञापन

इसके बाद रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे फिर गन्ने के अभाव में पेराई बंद हो गई। तौल के गेट बंद कर दिए गए। गन्ने की आवक का इंतजार होने लगा। किसानों का कहना है कि गन्ना एकत्र करने के लिए उन्हें यार्ड में रोक लिया जाता है, मिल प्रशासन को स्टॉक करना है तो गन्ना यार्ड में ढेर लगवाएं जिससे उनका वाहन खाली हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वे दोबारा गन्ना ला सकें। करीब दो बजे गन्ना एकत्र हुआ तब पेराई शुरू हो सकी। किसानों का सामान्य प्रजाति का काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। उन्हें सामान्य की पर्चियां नहीं मिल रही हैं। मिल प्रशासन अर्ली प्रजाति के गन्ने की पर्ची पर सामान्य गन्ना लेने को तैयार नहीं है। इससे किसानों को डर है कि ऐसे ही नो केन दिखाकर मिल में पेराई बंद कर दी जाएगी।

बोले जिम्मेदार
जिला गन्ना अधिकारी साहबलाल यादव ने बताया यह ठीक है कि कुछ तकनीकी समस्या से किसानों को पर्चियां नहीं मिल रही हैं। इस समस्या का हल निकाल लिया गया है। किसानों के साथ बैठक कर दो दिन में समस्या का निराकरण किया जाएगा। क्षेत्र के सभी किसानों का गन्ना खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed