फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Subversion on contract, beat salesman

ठेके पर तोड़फोड़, सेल्समैन को पीटा

Mon, 01 May 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Mon, 01 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
देशी शराब दुकान को हटवाए जाने को लेकर महिलाआें और पुरुषों ने ठेके पर पहुंच कर तोड़फोड़ करने के साथ ही सेल्समैन को पीट दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने शाम को रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

थाना मऊदरवाजा के गांव बघऊ निवासी उमेशचंद्र गांव में स्थित देशी शराब ठेके पर सेल्समैन है।

उसका कहना है कि सोमवार को गांव के जर्मन सिंह, नन्हे, मनोज, अजय, बाबू, उमेश कुमार, सुखराम, नन्हकू और महिलाएं ठेके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने हंगामा कर ठेके पर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान सेल्समैन उमेशचंद्र ने विरोध किया तो ग्रामीणों ने उसकी लातघूसों से पिटाई कर घायल कर दिया।
विज्ञापन


हमलावरों ने गालीगलौज कर जानमाल की धमकी भी दी। ग्रामीणों का कहना था कि यहां पर ठेका को हटवाया जाए।इसकी सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराया। पुलिस ने उनसे जिलाधिकारी से शिकायत करने को कह
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उनके ही आदेश पर ठेका हटवाया जाएगा। उमेशचंद्र ने थाना पुलिस को सोमवार शाम तहरीर दी। इस पर पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed