{"_id":"62af6b577c2a8c53fa0e400f","slug":"substation-battling-overload-power-crisis-caused-by-faults-farrukhabad-news-knp7032378149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड से जूझ रहा उपकेंद्र, फाल्टों से बना बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड से जूझ रहा उपकेंद्र, फाल्टों से बना बिजली संकट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से कुटरा उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से उपकरण जवाब देने लगे हैं। मशीनों के उपकरण खराब होने और 33 केवी लाइन में बार-बार फाल्ट होने से 20 मोहल्लों और सरकारी दफ्तरों में तीन दिन से बिजली संकट बना है। रविवार को भी 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने से करीब डेढ़ घंटा उपकेंद्र बंद रहा। इससे हजारों लोग परेशान रहे।
कुटरा विद्युत उपकेंद्र से दीवानी न्यायालय, कलक्ट्रेट, बीएसए, जिला विद्यालय निरीक्षक, राजकीय इंटर कॉलेज, महादेवी वर्मा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, विकास भवन, स्टेडियम, बैंक और 20 मोहल्लों को बिजली दी जाती है। इस उपकेंद्र पर पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। गर्मी में बिजली की मांग बढ़ने से उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो है।
उपकेंद्र की मशीन और 33 व 11 केवी लाइनों में फाल्ट अधिक आने लगे हैं। शुक्रवार से उपकरणों में बार-बार खराबी आने और 33 केवी लाइन में फाल्ट होने से सरकारी दफ्तर और 20 मोहल्लों में बिजली संकट बना हुआ है। शुक्रवार को उपकेंद्र की मशीन खराब होने से दोपहर से देर रात तक बिजली बंद रही। शनिवार सुबह नौ बजे फिर से 33 केवी लाइन और केबल बाक्स में खराबी आने से उपकेंद्र बंद हो गया।
विज्ञापन
शाम को उपकेंद्र चालू होने पर बिजली दी गई। इससे सरकारी दफ्तरों में काम काज प्रभावित रहा। रविवार को 11 बजे फिर से 33 केवी लाइन में फाल्ट आ गया। इससे उपकेंद्र ठप होने से मोहल्ला और सरकारी दफ्तरों की बिजली बंद हो गई। डेढ़ घंटे बाद साढ़े 12 बजे 33 केवी लाइन का फाल्ट ठीक होने के बाद मोहल्लों की बिजली दी गई। एसडीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि उपकरणों में कुछ खराबी के कारण समस्या पैदा हुई थी। वह दूर करा दी गई है। उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। अभी तक स्वीकृत होकर नहीं आया है।