फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Submersibles installed in 25 percent government handpumps of the city

Farrukhabad News: शहर के 25 फीसदी सरकारी हैंडपंपों में लगे सबमर्सिबल

Mon, 07 Aug 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Submersibles installed in 25 percent government handpumps of the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। नगर पालिका क्षेत्र में गरीबों को शुद्ध जल मुहैया कराने के लिए लगे 4800 सरकारी हैंडपंपों में से 25 फीसदी पर दबंगों का कब्जा है। इन प्रभावशाली लोगों की वजह से जरूरतमंद को पानी नहीं मिल पा रहा है। शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थिति यह है कि दबंग इन सबमर्सिबल से वाहनों की धुलाई करते हैं। यही नहीं कई स्थानों पर जानवरों को नहलाया जाता। इसके अलावा घरों में कपड़ा छपाई में पानी प्रयोग होता है।
नगर पालिका ने मोहल्लों में करीब 4800 हैंडपंप लगाए हैं। हर साल 100 हैंडपंप रीबोर और 500 से अधिक की मरम्मत करने का दावा किया जाता है। स्थिति यह है कि आवास विकास जैसे पॉश इलाकों में भी प्रभावशाली लोगों ने सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल डाल रखे हैं। स्थिति यह है कि शहर के 42 वार्डों में करीब 25 फीसदी सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल पड़े हैं।
विज्ञापन

अधिकांश स्थानों पर इनका उपयोग प्रभावशाली और दबंग किस्म के लोग करते हैं। आसपास के बाशिंदों को जब पानी की जरूरत होती है, तो वह दूरी पर लगे हैंडपंपों पर पानी भरने को मजबूर हैं। हालात ऐसे हैं कि कई हैंडपंपों में पड़ी सबमर्सिबल से डेयरी में पल रही भैंसों और गायों को नहलवाया जाता है। यही नहीं कुछ स्थानों पर लोग वाहनों की धुलाई करते दिख जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेर शामू खां में घरों में कपड़ा रंगाई का कारखाना संचालन में पानी की अधिक खपत के लिए भी सबमर्सिबल डाली गई। यहां खाली मैदान में वाहन खड़े करके धुलाई भी होती है। एक परिवार टेंट का काम करता है, लिहाजा बर्तन की धुलाई भी की जाती है।

करंट आने का बना रहता है खतरा
गलियों में लगे सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल डाल लेने से इनमें करंट आने का खतरा भी बना रहता है। मोहल्ले के अलावा राहगीर भी इनका पानी पीने के लिए प्रयोग करते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सभासदों और कर्मियों की सिफारिशें भी तमाम
सरकारी हैंडपंपों में सबमर्सिबल डालने के बाद आसपास के लोग शिकायत को तैयार नहीं होते। एक-दो बार किसी ने शिकायत की, तो कभी सभासद और कभी पालिका कर्मी सिफारिश कर देते हैं। यही वजह है कि हैंडपंपों में सबमर्सिबल डालने की संख्या तेजी से बढ़ रही है।


सबमर्सिबल डालने वालों पर होगा मुकदमा
अपर जिलाधिकारी सुभाष चंद्र प्रजापति ने बताया कि सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डालने की शिकायतें मिल रही हैं। इसकी गहनता से जांच कराई जाएगी। सबमर्सिबल लगा पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के साथ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed