फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sub-station overload feeders will be lined smaller

विद्युत उपकेंद्रों के ओवर लोड फीडरों की लाइन की जाएगी छोटी

Tue, 15 Sep 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sub-station overload feeders will be lined smaller
उपकेंद्रों के ओवरलोड फीडरों की लाइन की जाएगी छोटी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्रों के कई फीडर ओवर लोड हैं। इस कारण लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या अधिक होने से उपभोक्ताओं को बिजली सुचारु रूप से नहीं मिल पा रही है। ऐसे में ओवरलोड फीडरों का लोड कम करने को उनकी लाइन छोटी कर दूसरे फीडर से जोड़ी जाएगी। इससे शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को लोकल फाल्ट व ट्रिपिंग से निजात मिलेगी।
शहर क्षेत्र में सात विद्युत उपकेंद्र हैं। फतेहगढ़ उपकेंद्र का मिल्कडेरी फीडर, फतेहगढ़ फीडर, लकूला विद्युत उपकेंद्र का एनएकेपी फीडर, अंगूरी बाग फीडर, ठंडी सड़क के कुछ फीडर ओवरलोड हैं। इन फीडरों पर सर्वाधिक मोहल्ले जुड़े होने के कारण 11 केवी की बिजली लाइन काफी दूर तक गई है। इस कारण इन फीडरों पर लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है। इससे उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से बिजली नहीं मिलती है। मिल्कडेरी फीडर मंगलवार को दिन में लगातार एक घंटे भी नहीं चल सका।
विज्ञापन

लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग के कारण हर आधे घंटे बाद बिजली जाती और आती रही। इन सभी समस्याओं का समाधान कराने को ओवरलोड फीडरों का लोड कम किया जाएगा। एक्सईएन शहरी आरबी यादव ने बताया कि अक्तूबर में ओवरलोड फीडरों का लोड कम किया जाएगा। इसके लिए ओवरलोड फीडरों से कुछ मोहल्ले हटा कर दूसरी लाइन से जोड़ दिए जाएंगे। इससे शहर के लोगों को अच्छी बिजली मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed